facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

महाराष्ट्र में रात 12 बजे तक खुले रहेंगे रेस्तरां

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:08 AM IST

महाराष्ट्र सरकार ने सभी रेस्तरां और होटल को मध्यरात्रि तक संचालन की अनुमति दे दी है। राज्य सरकार ने सोमवार को राज्य भर में रेस्टोरेंट और होटलों का समय बढ़ाने का फैसला किया था और मंगलवार को उसने रेस्तरां और होटल खोलने के नए दिशानिर्देश जारी करके इन्हे रात 12 बजे तक खोलने की हरी झंडी दे दी।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने महाराष्ट्र में दुकानों को रात 11 बजे तक और रेस्तरां को रात 12 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी। राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंते द्वारा मंगलवार को जारी एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। नागरिकों और प्रतिष्ठानों को कोविड पर लागू दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। पूरी तरह से टीकाकरण, भीड़ की क्षमता पर प्रतिबंध, स्थिति के आधार पर लागू होगा। आपदा प्रबंधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्थानीय प्रशासन इन समय के दौरान स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार प्रतिबंध लगा सकता है या रियायतें दे सकता है। अधिसूचना में कहा गया कि सभी रेस्तरां और भोजनालयों को मध्यरात्रि 12 बजे तक संचालन की अनुमति दी जाती है और अन्य प्रतिष्ठान जिन्हें संचालन की अनुमति दी गई है, वे रात 11 बजे तक संचालन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक दिन पहले ही राज्य के कोविड कार्य बल के साथ बैठक कर अधिकारियों को रेस्तरां और दुकानों के संचालन के घंटे बढ़ाने संबंधी दिशानिर्देश तैयार करने के निर्देश दिए थे। राज्य सरकार ने 22 अक्टूबर से मनोरंजन उद्यान, सिनेमाघर और रंगमंच को खोलने की अनुमति दे दी। हालांकि, मनोरंजन पार्क में वाटर राइड की अभी अनुमति नहीं दी गई है।

Advertisement
First Published - October 19, 2021 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement