facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

सितंबर में संपत्तियों का रिकॉर्ड पंजीकरण!

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:48 AM IST

चालू माह के दौरान मुंबई में संपत्तियों का रिकॉर्ड पंजीकरण होने की उम्मीद है। सितंबर महीने के शुरुआती 21 दिनों में 6,000 से ज्यादा संपत्तियों का पंजीकरण हो चुका है। पितृ पक्ष में पंजीकरण कम होने के बावजूद सितंबर महीने में संपत्तियों के पंजीकरण की संख्या सात हजार के पार जाने की उम्मीद की जा रही है, जबकि पिछले साल सितंबर महीने में 5,597 संपत्तियों का पंजीकरण हुआ था।
मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में आवास संपत्तियों का पंजीकरण इस साल अगस्त में बढ़कर 6,784 इकाई पर पहुंच गया। महामारी और करों में छूट हटने के बावजूद पंजीकरण की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की रिपोर्ट के अनुसार, चालू माह सितंबर के पहले 21 दिनों में 6021 इकाइयों को पंजीकृत किया गया है। सितंबर महीने में संपत्तियों के पंजीकरण का यह नया रिकॉर्ड है। इससे पहले सितंबर 2018 के कुल 5913 इकाइयों पंजीकरण हुआ था। पितृपक्ष के आगमान के साथ पंजीकरण कम होना शुरू हो जाएगा, कम होने के बावजूद दिन में औसतन 50 से 100 इकाइयां तो पंजीकृत होंगी, इसके बावजूद सितंबर में कुल पंजीकरण 7,000 इकाई के पार पहुंच  जाएगा जो पिछले दशक में एक रिकॉर्ड होगा।
रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर में औसत दैनिक पंजीकरण 300 इकाई था, जो अगस्त में 225 इकाई था। स्टैंप ड्यूटी में छूट के बिना संपत्तियों के पंजीकरण में वृद्धि जारी है। यह सिलसिला दूसरे शहरों में भी चालू होने की उम्मीद की जा रही है। गोदरेज प्रॉपर्टीज, मैक्रोटेक, ओबेरॉय और सनटेक जैसी कुछ प्रमुख सूचीबद्ध कंपनियों की परियोजनाओं में लोगों की बढ़ती दिलचस्पी ने पंजीकरण संख्या में तेजी लाई है।
पिछले महीने अगस्त में मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में आवासीय संपत्तियों का पंजीकरण पिछले साल के अगस्त के तुलना में दोगुना बढ़कर 6,784 इकाई पहुंच गया था। नाइट फ्रेंक इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के बीएमसी क्षेत्र (चर्चगेट से दहिसर और कोलाबा से मुलुंड) में अगस्त 2021 में 6,784 इकाइयों का संपत्ति पंजीकरण दर्ज किया गया, जो अगस्त 2020 की तुलना में सालाना आधार पर 157 फीसदी की वृद्धि है। अगस्त 2021 के लिए पंजीकरण, महामारी से पहले की अवधि, अगस्त 2019 की तुलना में भी 16 फीसदी अधिक है।
नाइट फ्रेंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि महामारी के बाद मुंबई में संपत्तियों की खरीद-फरोख्त एक बार फिर से मजबूती के साथ आगे बढ़ी है।
 

Advertisement
First Published - September 22, 2021 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement