facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

वैट के 40,000 लंबित मामले बंद करेगी पंजाब सरकार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:54 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि पंजाब सरकार व्यापारियों और उद्योगपतियों के खिलाफ वित्त वर्ष 2015, वित्त वर्ष 2016 और वित्त वर्ष 2017 से संबंधित मूल्य वर्धित कर (वैट) के कुल लंबित 48,000 मामलों में से 40,000 मामलों को समाप्त कर देगी।
शेष 8,000 मामलों को सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार संबंधित व्यापारियों और उद्योगपतियों को कुल बकाया कर देयता का केवल 30 फीसदी जमा कराने के लिए कहेगी। कर देयता का पांचवा हिस्सा चालू वित्त वर्ष में जमा कराना होगा जबकि शेष रकम का भुगतान अगले वर्ष करना होगा।   
चन्नी ने चौथे प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में कहा, ‘उद्योग के अनुकूल यह पहल काफी हद तक निवेशकों को बड़े पैमाने पर निवेश करने के लिए उनका मनोबल बढ़ाएगी। राज्य सरकार उद्योग को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए एक सूत्रधार के तौर पर काम करेगी।’
राज्य सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और वैट के लिए फेसलेस आकलन की भी अनुमति दी है। ऐसा होने से अब व्यापारियों और उद्योगपतियों को कर अधिकारियों के समक्ष भौतिक रूप से उपस्थित नहीं होना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 15 नवंबर को लुधियाना में नए हवाईअड्डे की नींव रखी जाएगी जो आठ महीनों में बनकर तैयार हो जाएगी। 

Advertisement
First Published - October 28, 2021 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement