facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

पेप्सिको की मथुरा इकाई में चिप्स का उत्पादन शुरू

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:02 AM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बने पेप्सिको के चिप्स बनाने की इकाई में बुधवार से उत्पादन शुरू हो गया है। मथुरा के कोसीकलां में 814 करोड़ की लागत से बने पेप्सिको की इस इकाई में आलू के चिप्स बनेंगे। 
बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेप्सिको इंडिया की इस इकाई  का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा के कोसी कलां में 800 करोड़ से अधिक की इस यूनिट से क्षेत्र के आलू किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। देश में पेप्सिको का यह सबसे बड़ा निवेश है और इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से 1500 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

उत्तर प्रदेश में आलू बेल्ट कहे जाने वाले आगरा, मथुरा, पिरोजाबाद, कन्नौज, हाथरस और अलीगढ़ के 5,000 से ज्यादा किसानों को इसका फायदा पहुंचेगा। दो साल से भी कम समय में बन कर तैयार हुए पेप्सिको की इस इकाई में खपत के लिए प्रदेश से 1.50 लाख टन आलू की सालाना खरीद की जाएगी। कंपनी अपनी इस इकाई में कम से कम 30 फीसदी महिला कर्मचारी रखेगी। इस इकाई में पेप्सिको के लेज और कुरकुरे जैसे ब्रांड तैयार किए जाएंगे।
गौरतलब है कि 1990 से ही प्रदेश में पेप्सिको अपनी फ्रैंचाइजी के जरिए सॉप्ट ड्रिंक का उत्पादन कर रहा है। पेप्सी के बाटलिंग इकाइयां उत्तर प्रदेश में हरदोई, कानपुर, जौनपुर, मथुरा और ग्रेटर नोएडा में मौजूद हैं।

Advertisement
First Published - September 15, 2021 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement