facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

यूपी में निजी व्यक्ति कर सकेंगे परियोजनाओं का नामकरण

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:02 AM IST

उत्तर प्रदेश में अब सरकारी परियोजनाओं का नामकरण निजी व्यक्ति कर सकेंगे। निजी सहयोग से बनने वाली इन सरकारी परियोजनाओं का नामकरण अपने परिजनों के नाम पर किया जा सकेगा। 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन भागीदारी से सरकारी परियोजनाओं को संचालित करने लिए उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना शुरु करने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि इस पहल के बाद अब सरकारी योजनाओं में हम-आप भी बन सकेंगे भागीदार। इस योजना को ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थापना विकास की परियोजनाओं के लिए लागू किया जाएगा। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ही सरकारी परियोजनाओं का नाम अपने परिवारीजनों के नाम पर किया जा सकेगा। इसके तहत आम लोगों को विकास कार्यों में प्रत्यक्ष रूप से भागीदार बनाया जाएगा।

इस अनूठी योजना के तहत गांवों में होने वाले अवस्थापना विकास के विभिन्न कार्यों में हर व्यक्ति को सीधी हिस्सेदारी का मौका मिलेगा। योजना के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मे चल रही परियोजना की कुल लागत का 50 फीसदी खर्च सरकार वहन करेगी जबकि शेष 50 फीसदी इच्छुक व्यक्ति की ओर से खर्च किया जा सकेगा। उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना को ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल, सब स्टेशन, स्कूल, पंचायत घर, सामुदायिक भवन, तालाब, शादीघर, स्वास्थ्य केंद्र या आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने से जोड़ा जाएगा। निजी व्यक्ति अपने परिजनों के नाम पर इनके निर्माण में सहयोग कर सकेंगे। सरकार निजी व्यक्तियों को अपने परिजनों के नाम पर इन भवनों या निर्माण का नामकरण करने की सुविधा देगी।

Advertisement
First Published - September 15, 2021 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement