facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

गोरखपुर के पास बसाया जाएगा नया आधुनिक शहर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:02 AM IST

इसी हफ्ते कुशीनगर में उत्तर प्रदेश के तीसरे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के उद्घाटन के बाद अब योगी सरकार यहां एक नया आधुनिक शहर बसाने की तैयारी कर रही है। गोरखपुर से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर बसे कुशीनगर के बीच में यह नया शहर बसाया जाएगा।

गोरखपुर एयरपोर्ट से बहुत कम दूरी पर मौजूद कुशीनगर एयरपोर्ट के संचालित होने के बाद इन दोनों शहरों से यात्रियों को एक-दो नहीं बल्कि 17 उड़ानों की सुविधा मिलेगी। गोरखपुर से इन दिनों दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, गोवा, कोलकाता, लखनऊ, प्रयागराज, बेंगलूरु और हैदराबाद शहरों के लिए 14 उड़ानें हो रही हैं। जबकि 26 नवंबर और 18 दिसंबर से कुशीनगर एयरपोर्ट से 3 शहरों दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के लिए उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी।

इस बीच गोररखपुर और कुशीनगर के बीच नया शहर बसाने की योजना भी तैयार कर ली गई है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से तैयार ऐतिहासिक के मुताबिक कुशीनगर में अंतरराट्रीय हवाईअड्डा का लोकार्पण होने के बाद एक नया गोरखपुर बसाया जाएगा। यह शहर सोनबरसा रोड (कुशीनगर मार्ग पर) पर करीब 2,500 एकड़ में बसाया जाएगा। शहर के बीचोबीच मेट्रो सिटी की तर्ज पर एक सिटी सेंटर बसाने की भी योजना है। यहां होटल, मॉल, मल्टीप्लेक्स, स्कूल, ग्रुप हाउसिंग, रिसॉर्ट, बैंक्वेट हाल, आवासीय कालोनी, बिजनेस हाल, पेट्रोल पंप, अस्पताल सब कुछ होगा।

Advertisement
First Published - October 23, 2021 | 12:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement