facebookmetapixel
Advertisement
1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी‘1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग’, लाल किले से PM का बड़ा ऐलान, कहा: आज जमाना डेटा सेंटर, AI, क्वॉंटम का80वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने 13वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, राजस्थानी पगड़ी में आए नजर

नेशनल हेराल्ड मामला: भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़ ED के सामने पेश हुए डी के शिवकुमार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:01 PM IST

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुए। शहर में एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी कार्यालय के अंदर जाने से पहले शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा कि वह ‘कानून का पालन करने वाले नगारिक’ हैं और इसलिए संघीय एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए पहुंचे हैं, जबकि उन्हें यह भी नहीं पता कि उन्हें यहां बुलाया क्यों गया है।
भारत जोड़ो यात्रा के बाद पेश होने की अर्जी हुई खारिज
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर्नाटक में प्रवेश कर चुकी है, जिसमें शामिल होने के कारण डी के शिवकुमार ने ईडी से 21 अक्टूबर तक पेशी से छूट देने का अनुरोध किया था। वह राज्य में यात्रा के प्रबंधन का जिम्मा संभाल रहे हैं। शिवकुमार ने गुरुवार को बताया था कि ED ने सात अक्टूबर को दिल्ली में एजेंसी के सामने पेशी से छूट देने की उनकी अर्जी खारिज कर दी। 

सोनिया और राहुल गांधी से भी ईडी कर चुकी पूछताछ 

ईडी ने शिवकुमार और उनके भाई एवं सांसद डी के सुरेश (56) को भी कांग्रेस पार्टी के स्वामित्व वाले ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धन शोधन मामले में जारी जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया है। इससे पहले, शिवकुमार आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े धन शोधन के एक अन्य कथित मामले में पूछताछ के लिए 19 सितंबर को ईडी के समक्ष पेश हुए थे। ‘नेशनल हेराल्ड’ धन शोधन मामले में ईडी पिछले कुछ महीने में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल सहित कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं से पूछताछ कर चुकी है।

 

Advertisement
First Published - October 7, 2022 | 1:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement