facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

पूरी क्षमता पर 28 अक्टूबर से लौटेगी मुंबई लोकल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:57 PM IST

मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन 28 अक्टूबर से पहले की तरह पूरी क्षमता से दौड़ना शुरू कर देगी। कोरोना संक्रमण के कारण लोकल ट्रेन (उपनगरीय रेल) रोक दी गई थी। लोकल ट्रेन में यात्रा को लेकर पेशे से जुड़ी शर्त भी हटा ली गई है। पिछले साल लॉकडाउन घोषित करने के बाद लोकल ट्रेन की सेवा रोक दी गई थी।
मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे ने 28 अक्टूबर से सभी लोकल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। फिलहाल उपनगरीय मार्ग पर 95.70 फीसदा लोकल ट्रेन ही पटरी पर दौड़ रही हैं। महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों को मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में उपनगरीय ट्रेनों में सवार होने की अनुमति दे दी। लोकल ट्रेन में यात्रा को लेकर पेशे से जुड़ी शर्त भी हटा ली गई है। इस आदेश में राज्य सरकार ने पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके लोगों की परिभाषा में उन लोगों को भी शामिल किया है, जो गैर अनिवार्य क्षेत्र में भी काम करते हैं। इसका मतलब है कि वे लोग जिन्होंने कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ली है और टीकाकरण को 14 दिन हो चुके हैं, वे लोकल ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं। सरकार ने यह भी कहा है कि अनिवार्य सेवा क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए भी टीके की दोनों खुराक लगवाना अनिवार्य है और उन्हें भी टीकाकरण के 14 दिन बाद ही उन्हें लोकल ट्रेनों में यात्रा की अनुमति होगी।
मौजूदा समय में मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे भीड़ को कम करने के लिए दैनिक टिकट के बजाय टीकाकरण करा चुके यात्रियों को मासिक पास जारी करती हैं। विदित हो कि मध्य रेलवे व पश्चिम रेलवे ने सोमवार को कहा था कि मुंबई में उपनगरीय सेवाएं 28 अक्टूबर से महामारी पूर्व स्तर की 100 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होंगी लेकिन आम जनता के लिए यात्रा प्रतिबंध में बदलाव नहीं होंगे। यह फैसला यात्रियों की संख्या में वृद्धि पर विचार करते हुए लिया गया। मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे 28 अक्टूबर से अपने उपनगरीय नेटवर्क पर क्रमश: 1,774 और 1,367 सेवाओं का परिचालन करेंगे। वर्तमान में मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे 1702 और 1304 सेवाओं का संचालन कर रहे हैं जो सामान्य समय में संचालित उपनगरीय सेवाओं का 95.70 फीसदी है।
पिछले साल लॉकडाउन घोषित करने के बाद लोकल ट्रेन की सेवा रोक दी गई थी। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से अत्यावश्यक सेवा में लगे लोगों के लिए 15 जून 2020 से लोकल ट्रेन शुरू हुई थीं। मुंबई और आसपास के शहरों में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने कारण 15 अप्रैल, 2021 से दूसरी बार यात्रियों के लिए लोकल ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। जबकि उससे पहली लहर के बाद 1 फरवरी को निर्धारित समय के साथ जनता के लिए ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू की गईं थीं।

Advertisement
First Published - October 26, 2021 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement