facebookmetapixel
Advertisement
Maruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डरमई-जून में ही फाइल कर दिया ITR? आज रिटर्न भरने की आखिरी तारिख, उससे पहले दोबारा चेक करें ये जानकारियां

आंदोलन… हर बार रेलवे को ही घाटा क्यों!

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:05 AM IST

किसी भी आंदोलन के दौरान सबसे आसान निशाना रेलवे होता है। आंदोलन का आगाज होते ही आंदोलकारी रेलवे लाइन एवं रेलगाड़ी की ओर दौड़ पड़ते हैं।


जमकर तोड़फोड़ की जाती है। लेकिन रेलवे की तरफ से उन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शायद ही कभी गंभीर कार्रवाई की जाती है। पिछले चार-पांच महीनों के दौरान हुए आंदोलन के कारण रेल को कम से कम 30 करोड़ रुपये तक की आर्थिक घाटा उठाना पड़ा है। चाहे राजस्थान हो या पंजाब या फिर पश्चिम बंगाल सभी जगहों पर आंदोलनकारियों ने सबसे पहले रेलवे पर ही धावा बोला। अब बिहार में रेलवे निशाने पर हैं।

राजस्थान

गुर्जर आंदोलन इस साल रेलवे को नुकसान पहुंचाने वाला सबसे बड़ा आंदोलन रहा। मई महीने के दौरान रेलवे को 20 करोड़ रुपये नुकसान उठाना पड़ा। रेलवे लाइन को उखाड़ देने के कारण इस दौरान 70 एक्सप्रेस ट्रेन एवं 62 पैसेंजर ट्रेनों के रूट में बदलाव करना पड़ा।

पंजाब

जून के आखिरी सप्ताह में पंजाब में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिख संगठनों ने रेल रोको आंदोलन चलाया। नतीजतन लंबी दूरी के 11 से अधिक ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। दो दिनों तक पंजाब की रेल यात्रा प्रभावित रही। किसी भी लंबी दूरी की गाड़ी के रद्द होने पर एक तरफ से मोटे तौर पर 4.5-5 लाख रुपये का नुकसान होता है।

दार्जिलिंग

जुलाई महीने में दार्जिलिंग में गोरखालैंड समर्थकों ने आंदोलन किया। पर्यटकों को लुभाने वाली दार्जिलिंग की आकर्षक ट्रेन लगभग एक माह तक बंद रही। इस ट्रेन से पर्यटन के मौसम में रोजाना लाख रुपये तक कमाई होती है।

बिहार

बिहार में दो दिनों से ट्रेन का संचालन बाधित है। दर्जन भर ट्रेन में तोड़फोड़ की गयी हैं तो कई में आग भी लगा दी गयी। दो दिनों के दौरान 50 से अधिक ट्रेन की सेवाएं बाधित हुईं। अगर शुक्रवार को भी बिहार के गुस्साए छात्रों का आंदोलन जारी रहा तो यह बाधित ट्रेनों की संख्या और बड़ जाएंगी। इसके साथ ही रेलवे को होने वाला आर्थिक नुकसान भी बढ़ता जाएगा।

आंदोलनकारियों द्वारा रेलवे को ही निशाना बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी इस सवाल से बचते नजर आए।

Advertisement
First Published - October 23, 2008 | 9:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement