facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

लखनऊ में बनेंगे 4,000 से ज्यादा सस्ते मकान

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:17 AM IST

रियल्टी क्षेत्र में मंदी और खरीदारों की कमी के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी में सरकारी आवासीय संस्थाएं y,®®® से ज्यादा सस्ते मकान बनाएंगी। इन मकानों के लिए आवंटन अगले महीने खुल सकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे इन कम कीमत वाले मकानों के आवंटन के लिए कई नियमों को शिथिल किया गया है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ उठा सकें।
लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राजधानी में y,x{} मकान बनाएगा। इन मकानों का निर्माण प्राधिकरण की शारदा नगर और बसंतकुंज आवासीय कोलोना में किया जाएगा। इन मकानों के आवंटन के लिए केवल लखनऊ में रहने वाले लोग ही आवेदन कर सकेंगे। प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक परियोजना के लिए रियल एस्टेट रेगुलेटिरी अथारिटी (रेरा) में पंजीकरण की औपचारिकता पूरी कर ली गई है। रेरा से पंजीकरण मिलते ही इन मकानों के लिए आवेदन खोला जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन मकानों के लिए पंजीकरण की शुरुआत की जा सकती है।
योजना के तहत शारदा नगर कालोनी में w,wz{ और बसंतकुंज कालोनी में w,vvw मकान होंगे। इन मकानों के लिए लखनऊ के वे लोग आवेदन कर सकेंगे जिनके पास अपना कोई मकान न हो। प्राधिकरण ने इन मकानों के आवंटन के लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) में पंजीकरण की पात्रता को खत्म कर दिया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इस तरह की शर्त तो खत्म कर दी है पर आवेदन करने वालों की आमदनी, आवासीय स्थिति वगैरह का सत्यापन कराया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने स्थानीय निकायों को भी सस्ते मकान बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर कोरोना संकट के चलते बाहरी राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों की सुविधा के लिए स्थानीय निकायों को मकान बनाने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ नगर निगम ने सात जगहों को चिह्नित कर वहां मजदूरों के लिए किराए के सस्ते मकान बनाने की पेशकश की है। निगम अधिकारियों के मुताबिक राजधानी में अमौसी, कनौसी, उत्तर धौना में ये जगहें तलाशी गई हैं। जल्द ही नगर विकास विभाग की अनुमति मिलने और मकानों के निर्माण व आवंटन के दिशानिर्देश तय होंगे। इसके अलावा सरकारी आवासीय संस्थाएं एक बार फिर से किराया क्रय पद्धति के मकानों के निर्माण शुरु करेंगी।

Advertisement
First Published - July 4, 2020 | 12:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement