facebookmetapixel
Advertisement
सरकार ने हटाई डीजल-पेट्रोल खरीद पर लगी रोक, कम​र्शियल खरीदारों को राहत8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 2, 2.5 और 3 होने पर कितनी बढ़ेगी लेवल 1 से 7 तक के कर्मचारियों की सैलरी और HRA?दिल्ली में बिजली की डिमांड के टूटे सारे रिकॉर्ड, क्या 9,000 मेगावॉट तक जाएगी डिमांडमहिला उद्यमियों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा, लेकिन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती: स्टडीमानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटे

उत्तराखंड में ड्राइविंग स्कूल खोलेगी मारुति सुजुकी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:08 AM IST

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए उत्तराखंड सरकार के साथ मिलकर एक ड्राइविंग स्कूल को स्थापित करने के लिए सहमति पत्र (सहमति पत्र) पर हस्ताक्षर किए हैं।


इस ड्राइविंग स्कूल में लोगों को गाड़ी चलाना और सड़क दुर्घटनाओं से बचने की जानकारी दी जायेगी। इस सहमति पत्र पर हस्ताक्षर मारुति सुजुकी के प्रंबध निदेशक एंव सीईओ शिंजो नाकानिशी और उत्तराखंड के परिवहन सचिव उमाकांत पंवार ने किये है।

इस समझौते के तहत कंपनी एक ड्राइविंग स्कूल को देहरादून के जजहारा गांव में स्थापित करेगी। इस स्कूल के प्रयोग से राज्य में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि इस साल ही उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं में 333 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

लोगों को ड्राइविंग सिखाने के अलावा राज्य सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों को कारगर बनाने में भी ये स्कूल सक्रिय भूमिका निभायेगा। मारुति सुजुकी इसके पहले दिल्ली और हरियाणा में दो ड्राइविंग स्कूल  स्थापना कर चुकी है।

सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी ने पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा के लिए इस विद्यालय द्वारा सक्रिय भूमिका निभाए जाने की आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह एक अच्छी शुरुआत हो सकती है।

Advertisement
First Published - December 21, 2008 | 9:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement