facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

लखीमपुर खीरी: प्रियंका सहित कई नेता पहुंचे

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:19 AM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, विभिन्न राज्यों के किसान और बड़ी संख्या में लोग तिकुनिया में मंगलवार को चार किसानों और एक पत्रकार को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘अंतिम अरदास’ कार्यक्रम में एकत्र हुए। प्रियंका ने पत्रकारों से कहा, ‘आज मैं अंतिम अरदास की सभा में आई हूं, इसलिए कुछ बोलूंगी नहीं, हां यह जरूर है कि अंतिम सांस तक किसानों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ूंगी।’ वहीं, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को उनके पद से बर्खास्त नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में हुई घटना में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हुई थी जहां आज आयोजित ‘अंतिम अरदास’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा कि मृतकों की अस्थियों के साथ शहीद किसान यात्रा देश के सभी राज्यों और उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर विजयादशमी के दिन, भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री समेत भाजपा नेताओं के पुतले जलाए जाएंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रेल रोको आंदोलन शुरू किया जाएगा, जबकि 26 अक्टूबर को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के तत्वावधान में लखनऊ में महापंचायत होगी। अंतिम अरदास में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने भी मृतक किसानों और एक पत्रकार को श्रद्धांजलि दी तथा तिकुनिया हिंसा की निंदा की।
पिछले नौ अक्टूबर को दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने लखीमपुर हिंसा के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाने का ऐलान किया था। एसकेएम नेता योगेंद्र यादव ने पत्रकारों को बताया था कि आंदोलन के तहत 18 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन और 26 अक्टूबर को लखनऊ में किसान महापंचायत होगी। किसान नेताओं में टिकैत के अलावा दर्शन सिंह पाल, जोगिंदर सिंह और धर्मेंद्र मलिक भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इसके अलावा स्थानीय किसान नेता भी मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे नेताओं में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, डॉ. आर.ए. उस्मानी और अन्य नेता भी शामिल थे।
कांग्रेस प्रवक्ता जावेद अहमद वारसी ने बताया कि घायल किसानों ने प्रियंका से मिलकर उनका धन्यवाद व्यक्त किया। वारसी ने आरोप लगाया कि प्रियंका का काफिला सुबह आठ बजे लखनऊ विमानतल से लखीमपुर के लिए निकला था, जिसे भाजपा सरकार के इशारे पर लखीमपुर में तय मार्ग से दूसरी तरफ मोड़कर भटकाने की कोशिश की गई ताकि वह अंतिम अरदास में समय पर न पहुंच सकें।    

Advertisement
First Published - October 12, 2021 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement