facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देशबैंकिंग सेक्टर में हलचल! वारी रिन्यूएबल्स के बड़े सौदे को हरी झंडी, HSBC इंडिया ने दिए ₹1,255 करोड़देश के बड़े कैंसर अस्पताल HCG ऑन्कोलॉजी हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड, नियमों की अनदेखी को लेकर हुई कार्रवाईAmazon ने तय समय से पहले हासिल किया बड़ा लक्ष्य, भारत में बनी ‘वॉटर पॉजिटिव’ कंपनी

जे पी एसोसिएट्स को करछना परियोजना का ठेका

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:47 AM IST

ऊर्जा क्षेत्र की निजी कंपनी जे पी एसोसिएट्स को उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड से करछना बिजली परियोजना का ठेका मिल गया है।
राज्य सरकार ने भी इसे मंजूरी दे दी है और जल्द ही जे पी एसोसिएट्स के साथ मिलकर सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली जाएंगी। लगभग 1320 मेगावॉट की क्षमता वाली करछना परियोजना के लिए पिछले साल अप्रैल में बोलियां आमंत्रित की गई थी। उस समय लैंको ने सबसे कम 2.83 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगाई थी।
इस परियोजना के लिए निगम ने पिछले साल जून में ही फि र से बोलियां आमंत्रित की थी। जून में लगी इस बोली में रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी की रिलायंस पावर ने सबसे कम 2.60 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगाई थी।
लेकिन उत्तर प्रदेश पावर निगम ने कीमत ज्यादा बताकर बोलियां रद्द कर दी। पिछले साल नवंबर में फिर से इस परियोजना के लिए बोलियां आमंत्रित की गई। इस बार जे पी एसोसिएट्स ने 2.97 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बोली लगाई और इसे मंजूरी दे दी गई।

Advertisement
First Published - February 20, 2009 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement