facebookmetapixel
Advertisement
SEBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी निवेशकों को मिल सकती है DMA की सुविधाअब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजरघर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंता

‘मंदी में तप कुंदन बनेगा भारत’

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:02 AM IST

कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी का कहना है कि वैश्विक मंदी के इस दौर में भारत और अन्य एशियाई देशों को शीर्ष  अर्थव्यवस्थाओं में खुद को शुमार करने के लिए अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। 


राहुल गांधी ने बुधवार को उत्तराखंड के अपने तीन दिवसीय दौरे की समाप्ति पर पत्रकारों से कहा कि वैश्विक परिदृश्य में देखें तो भेल ही मंदी का आलम छाया हुआ हो लेकिन एशिया का बाजार दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है, जोकि एक शुभ संकेत है।

भारत जैसे एशियाई देशों के लिए यहां संभावनाएं ही संभावनाएं है। छोटी अवधि के लिए यह मंदी भले ही कष्टदायी नजर आए लेकिन लंबे समय के लिए  भारत की अर्थव्यवस्था को अंतराष्ट्रीय तौर पर स्थापित करने में यह मंदी विशेष भूमिका निभाएगी।

वैश्विक मंदी के भय पर टिप्पणी करते हुए गांधी ने कहा कि यह मंदी भारत के विकास के लिए बहुत ही अहम है। हमें अपनी वैश्विक पहुंच के लिए पुरजोर कोशिश करनी चाहिए। यही समय है जब हमें मुख्य क्षेत्रों जैसे ऊर्जा, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। 

अगर हम इन तीन क्षेत्रों का ही पर्याप्त विकास कर लेते है तो हमें आगे बढ़ने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने वाली है और भारत विकसित देशों की श्रेणी में शुमार हो जाएगा। भारत के अगले प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर गांधी ने कहा कि वह ऐसे काल्पनिक विचारों से अभी दूर रहना चाहते है। उन्होंने यह भी कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के ‘युवराज’ के तौर पर भी ब्रांडेड नहीं होना चाहते है।

Advertisement
First Published - October 22, 2008 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement