facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

हिमाचल में पर्यटकों के लिए ‘घर’

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:00 AM IST

वैश्विक आर्थिक संकट के बीच भारतीय पर्यटन क्षेत्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इसे भांपते हुए हिमाचल सरकार ने मंदी को मात देने के लिए एक नई योजना बनाई है।


राज्य सरकार  ने पर्यटकों को लुभाने के लिए इसी साल ‘हिमाचल प्रदेश होम स्टे स्कीम 2008’ की शुरुआत की है। इस योजना के अनुसार राज्य में आने वाले पर्यटकों को ग्रामीण क्षेत्रों में घर जैसा आरामदायक आवास मुहैया कराया जाएगा।

हिमाचल पर्यटन नागर विमानन के प्रचार अधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि इस स्कीम को प्रोत्साहित करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देना और यहां की प्रथा एवं परंपराओं को समझने में पर्यटकों की मदद करना है। इस स्कीम से राज्य के भीतरी और ग्रामीण क्षेत्रों  में पर्यटन को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

यह योजना राज्य के शहरी क्षेत्रों में भीड़ को संतुलित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के आर्थिक विकास में मददगार होगी। राज्य पर्यटन विभाग ऐसे घरों के मालिकों का पंजीकरण करेगी। इन मालिकों को स्कीम के अंतर्गत निर्देशित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही काम करना होगा।

मालिक पर्यटकों से उतने ही पैसे लेंगे जितना कि पंजीकरण के समय पर्यटन विभाग मंजूरी देगी। योजना के प्रावधानों के अंतर्गत सभी नई होम स्टे इकाइयां विभिन्न तरह की छूट की भी मांग कर सकती हैं।

Advertisement
First Published - October 31, 2008 | 9:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement