हरियाणा सरकार विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में संगठित अपराध पर संशोधित विधेयक लाएगी

Published by
भाषा
Last Updated- December 13, 2022 | 3:24 PM IST
हरियाणा सरकार विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में संगठित अपराध पर संशोधित विधेयक लाएगी
PTI / चंडीगढ़  December 13, 2022

12 दिसंबर (भाषा) केंद्र द्वारा बताई गई कुछ विसंगतियों को दूर करने के बाद राज्य सरकार विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण (संशोधन) विधेयक लाएगी।

गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को अंबाला में संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल ने हाल में अवैध धर्मांतरण पर इस साल की शुरुआत में लाये गए एक अधिनियम के मसौदा नियमों को मंजूरी दी है।

विज ने कहा, ‘‘हरियाणा में ‘लव जिहाद’ पर हमने पहले ही कानून बना लिया है। नियम बनाए जा रहे हैं।’’

हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम पर विज ने कहा कि केंद्र ने कुछ आपत्तियां की हैं।

उन्होंने कहा कि आवश्यक सुधार करने के बाद, नया विधेयक इस महीने के अंत में शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि केंद्र द्वारा “कुछ विसंगतियों” की ओर इशारा किए जाने के बाद, हरियाणा सरकार ने अगस्त में हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक 2020 को वापस ले लिया था।

भाषा देवेंद्र अर्पणा

First Published : December 13, 2022 | 9:54 AM IST