facebookmetapixel
Advertisement
Ubharta Purvanchal: एक्सप्रेसवे और MSME के दम पर UP को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाएगा पूर्वांचल!MSME निर्यातकों को बड़ी राहत देने की तैयारी, नकदी संकट दूर करने के लिए नया फाइनेंस ढांचा बनाएगी सरकारकच्चे तेल में नरमी का असर: सरकार ने डीजल और विमान ईंधन पर घटाया विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर बढ़ाया!Editorial: सरकारी आंकड़ों के लिए देश का पहला AI चालित साझा डेटा मंच बेहद जरूरी कदमविकसित भारत के लिए नीतियों और अभियानों से ज्यादा गतिशील संस्थाओं की जरूरतIBC में हितों का टकराव: खुद फैसला लेने वाले वित्तीय ऋणदाताओं को फायदा, परिचालन ऋणदाता बेआवाजShare Market: Sensex 250 अंक टूटा, Iran-US तनाव और IT शेयरों ने बिगाड़ा खेलSIP मतलब भरोसा! अब निवेशक नहीं घबराते, सालों तक बनाए रखते हैं निवेशखरीफ बुआई पर मॉनसून की मार, सोयाबीन का रकबा 65% घटा; खाद्य तेल के दाम बढ़ने का खतराITR Deadline: सिर्फ 31 तारीख ही नहीं, जुलाई के महीने में टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी हैं ये तारीखें भी

बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार का दिख रहा असर

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 11:03 PM IST

उत्तर प्रदेश में बिजली वितरण के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार का असर पहले दिन से दिखने लगा है। कई जिलों में बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा है तो अनपरा ए व बी ताप बिजलीघरों में उत्पादन ठप हो गया है। राजधानी लखनऊ सहित बड़े शहरों में प्रीपेट मीटर धारकों को रिचार्ज की दिक्कत आई है। निजीकरण के विरोध में उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के आंदोलन को कई अन्य राज्यों से भी समर्थन मिला है।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में प्रदेश के बिजली कर्मचारी और और अभियंता सोमवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। राजधानी लखनऊ में बिजली विभाग के मुख्यालय शक्ति भवन पर कर्मचारी और अभियंता कार्य बहिष्कार पर हैं। कार्य बहिष्कार के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए शिफ्ट के कर्मचारियों को इससे अलग रखा गया है। हालांकि प्रदेश सरकार ने कार्य बहिष्कार के दौरान बिजली आपूर्ति सामान्य रखने के लिए तमाम व्यवस्थाएं की हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में 15 लाख बिजली कर्मचारी फिलहाल एक दिन के हड़ताल पर हैं।  हडताल करने वालों में जूनियर इंजीनियर, उप-विभागीय अधिकारी, कार्यकारी इंजीनियर और अधीक्षण अभियंता शामिल हैं।
बिजली कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर केंद्र ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो अनिश्चितकाल के लिए काम का बहिष्कार किया जाएगा। कार्य बहिष्कार के दौरान अस्पतालों एवं पेयजल व अन्य आवश्यक सेवाओं की विद्युत आपूर्ति को अलग रखा गया।

Advertisement
First Published - October 5, 2020 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement