facebookmetapixel
Advertisement
EPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकार

असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Advertisement

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि 3.6 तीव्रता का पहला भूकंप सुबह नौ बजकर तीन मिनट पर आया

Last Updated- March 18, 2023 | 2:17 PM IST
Earthquake Today

शनिवार सुबह एक के बाद एक भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 3.6 और 2.8 दर्ज की गई।

असम में शनिवार सुबह एक के बाद एक भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 3.6 और 2.8 दर्ज की गई। यह जानकारी एक आधिकारिक बुलेटिन में दी गई।

बुलेटिन के मुताबिक, भूकंप से जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि 3.6 तीव्रता का पहला भूकंप सुबह नौ बजकर तीन मिनट पर आया, जिसका केंद्र ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी किनारे पर जोरहाट जिले के टीटाबार के पास 50 किलोमीटर की गहराई में था।

बुलेटिन के अनुसार, पड़ोसी शिवसागर, कार्बी आंगलोंग और गोलाघाट जिलों में भी लोगों ने इस भूकंप के झटके महसूस किए। ब्रह्मपुत्र के उत्तरी तट पर स्थित लखीमपुर में भी झटके महसूस किए गए।

बुलेटिन में कहा गया है कि भूकंप के झटके नगालैंड के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के कई क्षेत्रों में भी महसूस किए गए।

बुलेटिन के मुताबिक, 2.8 तीव्रता का दूसरा भूकंप पूर्वाह्न 11 बजकर दो मिनट पर आया, जिसका केंद्र ब्रह्मपुत्र के उत्तरी तट पर डारंग जिले के डलगांव के पास 9 किलोमीटर की गहराई में था।

बुलेटिन में कहा गया है कि इस भूकंप के झटके उदलगुरी, बक्सा और सोनितपुर जिलों के अलावा ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर स्थित मोरीगांव में भी महसूस किए गए।

भारत का पूर्वोत्तर हिस्सा भूकंप के प्रति बेहद संवेदनशील क्षेत्र में पड़ता है। इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

Advertisement
First Published - March 18, 2023 | 2:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement