facebookmetapixel
Advertisement
1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी‘1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग’, लाल किले से PM का बड़ा ऐलान, कहा: आज जमाना डेटा सेंटर, AI, क्वॉंटम का80वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने 13वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, राजस्थानी पगड़ी में आए नजर

दिल्लीः सर्दियों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए जल्द गठित होगी टीमें

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:55 PM IST

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ विंटर एक्शन प्लान (शीतकालीन कार्य योजना) की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने इस योजना को लेकर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) को जल्द से जल्द टीमें गठित करने का निर्देश दिया है। इस वर्ष की यह कार्ययोजना 15 फोकस बिंदुओं पर आधारित है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण के खिलाफ डीपीसीसी के अधिकारियों को आज शीतकालीन कार्य योजना को लेकर सभी संबंधित तैयारियां करने और  प्रदूषण नियंत्रित  करने टीमें जल्द से जल्द गठित करने के निर्देश दिए। डीपीसीसी को धूल प्रदूषण, औद्योगिक प्रदूषण, ग्रीनवार रूम और ग्रीन ऐप, स्मॉग टावर, रियल टाइम अपॉर्शन्मन्ट (apportionment) स्टडी जैसे मुख्य 5 बिंदु पर कार्य करने को कहा गया है। रियल टाईम अपॉर्शन्मन्ट सेंटर को जल्द से जल्द बनाया जाए।

राय ने स्मोग टावर से संबंधित रिपोर्ट भी सौंपने के साथ ही ग्रीनवार रूम और ग्रीन ऐप को उन्नत करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। राय ने डीपीसीसी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 500 वर्ग मीटर से ऊपर के निर्माण एवं विध्वंस परियोजना स्थल सीएंडडी पोर्टल पर पंजीकृत होना सुनिश्चित करने के लिए विशेष् अभियान भी चलाया जाए। अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण करने के साथ ही अवैध, अनाधिकृत उद्योगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
 

Advertisement
First Published - September 26, 2022 | 9:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement