facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

सहमे से हैं दिल्ली के बाजार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:42 PM IST

बेंगलुरू व अहमदाबाद में हुए बम विस्फोट की गूंज दिल्ली के बाजारों में भी सुनाई देने लगी है। ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं। दुकानदार खौफजदा है।


सदर बाजार हो या फिर करोल बाग, सभी प्रमुख बाजारों में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती दहशत को बयां कर रही है। सदर बाजार में दोपहर 4 बजे के बाद सामान उतारने व चढ़ाने का काम बंद कर दिया गया है। जबकि देश के सबसे बड़े इस बाजार में रात भर सामान उतारने व चढ़ाने का काम चलता था।

सामान ढ़ोने वाले टैंपो की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गयी है। ये सभी कदम ऐहतियात के तौर पर उठाए गए हैं और कारोबारियों को इससे कोई गुरेज भी नहीं है। कारोबारियों के एक संगठन ने तो गृह मंत्री से रिटायर्ड आर्मी, पुलिसकर्मी एवं व्यापारियों को मिलाकर सिटीजन पुलिसिंग की मांग की है।

ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान ओम प्रकाश जैन कहते हैं, ‘आतंकियों ने कहा था कि अहमदाबाद व बेंगलुरू के बाद दिल्ली का नंबर है। इससे कारोबार पर फर्क तो पड़ता ही है। हम सभी सहमे हैं।’ व्यापारियों के मुताबिक सदर बाजार के 60 फीसदी ग्राहक दिल्ली से 300-350 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इलाकों के कारोबारी है। कनफेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स के महासचिव देवराज बवेजा कहते हैं, ‘यहां 90 फीसदी आइटम घरेलू है। कोई बाहरी कारोबारी जान जोखिम में डालकर सदर बाजार क्यों आएगा। जब तक कि बहुत ही आवश्यक नहीं हो। ग्राहकी बिल्कुल आधी रह गयी है।’

व्यापारी कहते हैं कि बम विस्फोट के बाद सदर बाजार व करोल बाग जैसे व्यस्त बाजारों की चौकसी बढ़ा दी गयी है। हर नुक्कड़ पर सीसीटीवी लगाए गए हैं फिर भी लोगों में दहशत है। खारी बावली ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव हेमंत गुप्ता कहते हैं, ‘दुकानदार की तो मजबूरी है इसलिए वे दुकान पर आ रहे हैं। यहां तक कि अभी वे घर के दूसरे सदस्य को दुकान पर लाने से कतरा रहे हैं। हर आदमी इन दिनों भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से हिचक रहा है।’

Advertisement
First Published - August 1, 2008 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement