facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी‘1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग’, लाल किले से PM का बड़ा ऐलान, कहा: आज जमाना डेटा सेंटर, AI, क्वॉंटम का80वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने 13वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, राजस्थानी पगड़ी में आए नजरलाल किले की प्राचीर से बोले PM: देश अब छोटे सपनों से नहीं चलेगा, बड़े संकल्प के साथ ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ रहे हम80वां स्वतंत्रता दिवस: राजघाट पर बापू को नमन के बाद लाल किला पहुंचे PM मोदी, पहली बार वंदे मातरम गाया गया

दिल्ली: पहली छमाही में जीएसटी 28 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:20 PM IST

दिल्ली सरकार का खजाना जीएसटी से भर रहा है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान के जीएसटी वसूली में करीब 28 फीसदी बढोतरी दर्ज की गई है। इस साल सितंबर महीने में पिछले साल के सितंबर महीने से 32 फीसदी ज्यादा जीएसटी वसूली हुई। बीते दो महीने से जीएसटी वसूली में देखी जा रही तेजी की वजह त्योहारी सीजन से कारोबार बढ़ने को माना जा रहा है। सख्त कर अनुपालन पर जोर देने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों में सुधार से भी जीएसटी में वृद्धि हो रही है। जीएसटी वसूली के मामले में दिल्ली की स्थिति पड़ोसी राज्यों की तुलना में भी ठीक है।  

दिल्ली सरकार को चालू वित्त की पहली छमाही (अप्रैल—सितंबर) में 13,855 करोड़ रुपये जीएसटी प्राप्त हुआ है, जबकि पिछली समान अवधि में यह आंकड़ा 10,760 करोड़ रुपये था। इस तरह पहली छमाही में जीएसटी वसूली में करीब 28 फीसदी इजाफा हुआ। त्योहारी सीजन के कारण भी दिल्ली में जीएसटी संग्रह बढ़ने को मदद मिल रही है। सरकार को सितंबर महीने में पिछले सितंबर की तुलना में 32 फीसदी ज्यादा जीएसटी मिला।

इस साल सितंबर में 2,360 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह हुआ, पिछले साल सितंबर में 1,800 करोड़ रुपये संग्रह हुआ था। दिल्ली सरकार को सितंबर में अगस्त महीने से भी ज्यादा जीएसटी वसूली हुई। अगस्त में 2,175 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली हुई थी, जबकि सितंबर में 8.50 फीसदी ज्यादा 2,360 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली हुई। अगस्त महीने में भी सालाना आधार पर जीएसटी वसूली में 21 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। बीते दो महीने से त्योहारी मांग के कारण कारोबार बढ़ने से राजस्व में भी इजाफा हो रहा है। दिल्ली सरकार ने इस वित्त वर्ष 26,000 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का लक्ष्य रखा है।

दिल्ली सरकार की जीएसटी वसूली के मामले में पड़ोसी राज्यों की तुलना में अच्छी स्थिति है। सितंबर में जहां दिल्ली सरकार के जीएसटी संग्रह में 32 फीसदी इजाफा हुआ, वहीं उत्तर प्रदेश में 23 फीसदी और राजस्थान में 12 फीसदी जीएसटी बढा। हालांकि हरियाणा में जीएसटी वृद्धि 33 फीसदी रही, जो दिल्ली सरकार की जीएसटी वृद्धि से एक फीसदी ज्यादा है। 
 

Advertisement
First Published - October 3, 2022 | 6:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement