facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

छात्र की मौत पर मुआवजा

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:48 AM IST

महाराष्ट्र में रेलवे की परीक्षा देने गए बिहार के छात्रों पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के हमले में मारे गए एक छात्र के संबंधियों को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डेढ़ लाख रुपया मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है।


मुंबई में मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मार-पीट के कारण बिहार के नालंद जिले के छात्र पवन कुमार की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने इस छात्र की मौत पर गहरा दुख जताते हुए  उसके परिवार वालों को सरकारी कोष से एक लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 हजार रुपये मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है।

नीतीश कुमार ने इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख से फोन पर बातचीत की और उनसे पूरे महाराष्ट्र में रह रहे बिहार के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने का
अनुरोध किया।

Advertisement
First Published - October 21, 2008 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement