facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

महाराष्ट्र में 22 से खुलेंगे सिनेमाहॉल

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:18 AM IST

महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल एवं मल्टीप्लेक्स 22 अक्टूबर से दोबारा गुलजार होने वाले हैं। राज्य में सिनेमा हॉल एवं मल्टीप्लेक्स खोलने का निर्णय तो सरकार पहले ही ले चुकी थी, इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश (एसओपी) मंगलवार को जारी किए गए जिनके मुताबिक सिनेमा हॉल के अंदर शारीरिक दूरी, फेस मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करना अनिवार्य किया गया है।
मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाहाल और थिएटरों को 50 फीसदी की क्षमता से शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। देश में बीते कोरोना काल से सिनेमाहाल और थिएटरों को बंद रखा गया, जिसके बाद कोरोना मामले बढ़ जाने के बाद कई बार 50 फीसदी की क्षमता के साथ इसे खोला भी गया, लेकिन सरकार ने सतर्कता बरतते हुए दोबारा से सब बंद कर दिए थे।
महाराष्ट्र सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक सिनेमाहॉल में वही लोग फिल्म देखने जा सकते हैं जिनको कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं। सिनेमाहॉल के प्रवेश द्वार पर ही टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। जिन लोगों को टीका नहीं लगा यदि वे सिनेमाहॉल जाते हैं तो उन्हे आरोग्य सेतु ऐप पर अपने सुरक्षित (सेफ स्टेटस) होने वाली जानकारी दिखानी होगी। इसके अलावा सिनेमाहॉल में प्रवेश के पहले दर्शकों के तापमान की जांच की जाएगी। इसका मकसद है कि सिर्फ वही लोग सिनेमाहॉल में प्रवेश करें जिनके अंदर कोरोना के लक्षण न हों। सिनेमाहॉल के अंदर सभी को एक सीट छोड़कर बैठना होगा । एसओपी में जारी नियमों के मुताबिक दर्शक ऑनलाइन भुगतान ही कर सकते हैं। ये आदेश सभी सिनेमाघरों को दिया गया है कि हर शो के बाद पूरे ऑडिटोरियम को अच्छी तरह सैनिटाइज करना होगा। काम करने वाले सभी कर्मचारियों को कोरोना टीके की की दोनों खुराक लेनी जरूरी की गई हैं। थियेटरों में काम करने वाले कलाकारों और कर्मचारियों को नियमित जांच करानी होगी।

Advertisement
First Published - October 12, 2021 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement