facebookmetapixel
Advertisement
Trump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे; IndiGo-Cipla ने बढ़ाई टेंशनअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमेंबड़ी कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम? CCI को संसद की सख्त सलाह, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगी सुरक्षाकैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंड

UAN से Aadhaar लिंक नहीं हो रहा? UMANG App से मिनटों में ऐसे पूरा करें काम

Advertisement

कई बार EPF मेंबर UAN से आधार लिंक नहीं होने की वजह से PF क्लेम, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन जैसी जरूरी सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई दिक्कतें आती हैं

Last Updated- July 21, 2026 | 4:36 PM IST
EPFO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

क्या आपका Aadhaar अभी तक UAN से लिंक नहीं है, और आप इसे लिंक करने के लिए परेशानी का सामना कर रहे हैं। देशभर में EPF अकाउंट इस्तेमाल करने वाले करोड़ों कर्मचारी के सामने यह समस्या कभी न कभी आती है। लेकिन यह एक बिल्कुल ही आसान प्रोसेस है जिसे आप घर बैठे UMANG App की मदद से घर बैठे कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है। आइए आसान स्टेप-बाय-स्पेट तरीके से समझते हैं कि इसे आप कैसे अपने फोन से घर बैठे कर सकते हैं।

जानिए लिंक करने का पूरा प्रोसेस:

  • Step 1: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में ‘UMANG App’ इंस्टॉल करें और लॉगिन करें।
  • step 2: होम स्क्रीन पर मौजूद ‘EPFO’ सेक्शन में जाएं।  अब ‘eKYC Services’ ऑप्शन चुनें।
  • step 3: इसके बाद ‘Aadhaar Seeding’ पर टैप करें।
  • step 4: अब अपना ‘UAN’ नंबर दर्ज करें।
  • step 5: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • Step 6 : अब अपना 12 अंकों का Aadhaar नंबर दर्ज करें।
  • step 7: Aadhaar से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
  • step 8: सारी जानकारी सही होने पर ‘Request’ सबमिट कर दें।
  • step 9: इसके बाद EPFO की ओर से जानकारी का वेरिफिकेशन किया जाएगा। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद Aadhaar आपके UAN से लिंक हो जाएगा।

Aadhaar-UAN लिंक होने के क्या हैं फायदे

अगर आपका Aadhaar UAN नंबर से लिंक रहता है और KYC हो चुकी होती है, तो EPF ऑनलाइन क्लेम करना काफी आसान हो जाता है। Aadhaar लिंक होने से मेंबर की पहचान वेरिफाई रहती है और रिकॉर्ड अधिक सटीक बनता है। पासबुक देखना, क्लेम स्टेटस चेक करना और दूसरी कई डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल आसान हो जाता है। नई कंपनी में ज्वाइन करने के बाद EPF रिकॉर्ड को मैनेज करना पहले से ज्यादा आसान हो जाता है।

Aadhaar-UAN लिंक करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

UAN एक्टिव होना चाहिए। Aadhaar में दर्ज नाम और UAN रिकॉर्ड का नाम एक जैसा होना चाहिए। Aadhaar से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है, क्योंकि OTP उसी नंबर पर आएगा। UMANG App का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल करें।

EPFO पोर्टल पर ऐसे जांचें Aadhaar लिंक हुआ या नहीं

1. EPFO सदस्य पोर्टल पर अपने UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें।
2. होमपेज पर दाईं ओर दिए गए ‘Profile Information’ विकल्प पर क्लिक करें।
3. अगर Aadhaar लिंक हो चुका होगा, तो वहां आपका पेज पर आपको Aadhaar नंबर दिखाई देगा और उसके साथ Verified लिखा होगा।

Also Read: UMANG ऐप से घर बैठे करें UAN एक्टिवेशन, बस दिखाना होगा अपना चेहरा

अगर Aadhaar लिंक नहीं हो रहा तो क्या करें?

अगर लिंकिंग के दौरान कोई दिक्कत आती है तो सबसे पहले यह जांच लें कि Aadhaar और UAN में दर्ज नाम, जन्मतिथि और दूसरी जानकारी एक जैसी है या नहीं। अगर जानकारी अलग है, तो पहले उसे अपडेट कराना होगा। कई बार OTP न आने, नेटवर्क समस्या या सर्वर व्यस्त होने की वजह से भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती। ऐसे में कुछ समय बाद दोबारा कोशिश की जा सकती है।

अब Umang ऐप से ही होगा UAN एक्टिवेशन

EPFO ने UAN एक्टिवेशन और नया UAN बनाने की सुविधा अपनी वेबसाइट से हटा दी है। अब ये दोनों सर्विस केवल Umang ऐप पर मौजूद है। इसके लिए आपको Aadhaar आधारित Face Authentication का इस्तेमाल करना होगा।

Advertisement
First Published - July 21, 2026 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement