facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

PM Internship Scheme: जल्द बंद होने वाला है इंटर्नशिप का मौका, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बस 2 दिन दूर; ऐसे करें अप्लाई

Advertisement

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की घोषणा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई 2024 को अपने बजट भाषण में की थी, और इसे 3 अक्टूबर 2024 से लागू किया गया।

Last Updated- March 10, 2025 | 7:05 AM IST
PM Internship Scheme

PM Internship Scheme: कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs) ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के पायलट फेज के दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। देश की टॉप कंपनियों में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इंटर्नशिप के लिए ऑफिशियल पोर्टल pminternship.mca.gov.in है, और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 12 मार्च 2025 है। इस फेज में भारत के 730 से ज्यादा जिलों में बाजार की लीडिंग कंपनियों में 1 लाख से ज्यादा इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

क्या है प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना?

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की घोषणा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई 2024 को अपने बजट भाषण में की थी, और इसे 3 अक्टूबर 2024 से लागू किया गया। हाल ही में कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने लोकसभा में बताया कि इस स्कीम के तहत अब तक 28,141 उम्मीदवारों को इंटर्नशिप के अवसर मिल चुके हैं। इंटर्नशिप की अवधि 12 महीने होगी, जिसमें से कम से कम 50% समय प्रैक्टिकल वर्क एक्सपीरियंस पर केंद्रित रहेगा।

Also read: कैसे रोशनी नादर मल्होत्रा एक ही दिन में भारत की तीसरी सबसे अमीर शख्स बन गईं?

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए आवश्यक योग्यता

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा:

आयु सीमा: आवेदक की उम्र 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

रोजगार स्थिति: आवेदक किसी फुल-टाइम नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम कक्षा 10 पास होना अनिवार्य है। हालांकि, IITs, IIMs के स्नातक या CA, CMA जैसी प्रोफेशनल योग्यता वाले उम्मीदवार इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

तकनीकी प्रशिक्षण: यह योजना औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITIs) और कौशल केंद्रों (Kaushal Kendras) में प्रशिक्षित युवाओं के लिए भी उपलब्ध है।

आय सीमा: जिन उम्मीदवारों के परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक है, वे आवेदन नहीं कर सकते। साथ ही, सरकारी कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी इस योजना के लिए योग्य नहीं होंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि: रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 12 मार्च, 2025 है।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के फायदे

इंटर्न्स को वास्तविक कारोबारी माहौल में काम करके प्रैक्टिकल स्किल्स हासिल करने का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाला स्टाइपेंड उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। यह अनुभव भविष्य में बेहतर नौकरी के अवसरों का रास्ता खोलेगा और इंटर्न्स को बेहतर नौकरी के अवसर उपलब्ध कराएगा। प्रत्येक इंटर्न को ₹5,000 मासिक वित्तीय सहायता और ₹6,000 की एकमुश्त आर्थिक मदद मिलेगी।

इसके अलावा, सभी इंटर्न को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवरेज मिलेगा, जिसका प्रीमियम सरकार वहन करेगी। साथ ही, कंपनियां इंटर्न्स को अतिरिक्त दुर्घटना बीमा कवरेज भी प्रदान कर सकती हैं।

Also read: सावधान! भारत पर साइबर खतरा बढ़ा, ग्रुप-आईबी की रिपोर्ट के मुताबिक ‘हैक्टिविस्ट’ के निशाने पर देश

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए कैसे करें आवेदन?

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले pminternship.mca.gov.in पर विजिट करें।

स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन करें: होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: मोबाइल नंबर दर्ज करें: अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4: आवेदन फॉर्म भरें: आवश्यक जानकारी दर्ज करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5: फॉर्म सबमिट करें: सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

स्टेप 6: प्रिंटआउट लें: भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

इस योजना के तहत कोई रजिस्ट्रेशन या आवेदन शुल्क नहीं है। उम्मीदवार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ऑटोमेटिक एक रिज्यूमे (resume) तैयार किया जाएगा, जिससे प्रत्येक छात्र अपनी पसंद के अनुसार अधिकतम पांच अवसरों के लिए आवेदन कर सकेगा।

Advertisement
First Published - March 10, 2025 | 7:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement