Representative Image
अक्टूबर 2025 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेश का समय काफी लाभदायक है। निवेशक अपनी राशि बैंक में जमा करने से पहले विभिन्न बैंकों की ब्याज दरों की तुलना जरूर करें, क्योंकि बैंक और जमा अवधि के हिसाब से रिटर्न अलग-अलग होते हैं। आम तौर पर लंबी अवधि की FD पर ज्यादा ब्याज मिलता है और वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त लाभ भी मिलता है।
स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे आकर्षक FD दरें दे रहे हैं:
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक – 444 दिनों के लिए 8.10%
Jana स्मॉल फाइनेंस बैंक – 2 से 3 साल और 5 साल की FD पर 8.00%
Suryoday स्मॉल फाइनेंस बैंक – 5 साल की FD पर 8.10%
Utkarsh स्मॉल फाइनेंस बैंक – 2 से 3 साल की FD पर 8.15%
वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्राइवेट सेक्टर के बैंक में भी FD पर ब्याज दरें प्रतिस्पर्धी हैं, हालांकि यह स्मॉल फाइनेंस बैंक की तुलना में थोड़ी कम हैं।
Bandhan बैंक – 2 से 3 साल की FD पर 7.70% ब्याज।
DCB बैंक – 37–38 महीने की FD पर 7.70%, 70 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.05% ब्याज।
RBL बैंक – 18 महीने से 3 साल की FD पर 7.70%, सुपर सीनियर नागरिकों (80 साल और ऊपर) के लिए अतिरिक्त 0.25%।
YES बैंक – 3 से 5 साल की FD पर 7.75% ब्याज।
अक्टूबर 2025 में पब्लिक सेक्टर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को FD पर मध्यम ब्याज दरें दे रहे हैं। ये दरें छोटे बैंकों की तुलना में थोड़ी कम हैं, लेकिन सुरक्षित निवेश के लिए अभी भी विकल्प बने हुए हैं।
मुख्य बैंक और उनकी ब्याज दरें इस प्रकार हैं:
Bank of Maharashtra – 366 दिनों की FD पर 7.20%
Central Bank of India – 2222 या 3333 दिनों की FD पर 7.25%
Indian Bank – 444 दिनों की FD पर 7.20%, सुपर सीनियर नागरिकों (80 साल से ऊपर) के लिए अतिरिक्त 0.25%
Indian Overseas Bank – 444 दिनों की FD पर 7.20%, 80 साल से ऊपर के वरिष्ठों के लिए अतिरिक्त 0.25%
सुपर सीनियर नागरिकों को अधिकांश बैंकों में थोड़ी अधिक ब्याज दर मिलती है।
नोट: यह जानकारी 22 अक्टूबर, 2025 तक की Paisabazaar.com की डेटा पर आधारित है।
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से मिलने वाला ब्याज टैक्स योग्य होता है। बैंक सालाना ब्याज की तय सीमा से अधिक होने पर टैक्स काटते हैं, जिसे TDS (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) कहा जाता है। बजट 2025 में यह सीमा बढ़ा दी गई है।
सामान्य नागरिक: ₹50,000 (पहले ₹40,000)
वरिष्ठ नागरिक: ₹1,00,000
उदाहरण के तौर पर, दिल्ली के 28 वर्षीय पंकज की सालाना FD ब्याज आय ₹75,000 है।
TDS लागू होने वाली राशि: ₹25,000 (क्योंकि लिमिट ₹50,000 है)
इस पर 10% टैक्स काटा जाएगा, यानी ₹2,500
कुल ₹75,000 ब्याज उनकी कुल आय में शामिल होगा। यदि कुल आय ₹2.5 लाख से कम है, तो अतिरिक्त टैक्स नहीं लगेगा।
यदि पंकज Form 15G वित्त वर्ष की शुरुआत में जमा कर दें, और उनकी कुल आय टैक्सेबल सीमा से कम हो, तो TDS से बचा जा सकता है।
विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए लंबी अवधि की FD में निवेश करना फायदेमंद होता है। साथ ही, Form 15G या 15H जमा करने से अनावश्यक टैक्स कटौती से बचा जा सकता है।