facebookmetapixel
Advertisement
NEET में लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में? पेपर लीक के बाद चौंकाने वाले आंकड़ेTata Motors Q4 Results: मुनाफा 31% गिरा, राजस्व में बढ़त; JLR का दबाव भारीSenior Citizens के लिए खुशखबरी! FD पर मिल रहा 8.3% तक बंपर ब्याज, जानें कौन से बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्नMutual Fund: अप्रैल में इक्विटी AUM रिकॉर्ड स्तर पर, फंड हाउसेस ने किन सेक्टर और स्टॉक्स में की खरीदारी?तेल संकट और कमजोर पर्यटन ने मॉरीशस की अर्थव्यवस्था को झकझोरा, भारत भी रहे सतर्कप्लेटिनम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड: 20 मई से खुलेगा NFO, किसे करना चाहिए इस SIF में निवेश?Airtel को लेकर सुनील मित्तल का 10 साल का मास्टरप्लान सामने आयाबॉन्ड पर टैक्स घटाने की खबर से PNB Gilts में बंपर खरीदारी, 20% उछला शेयरसोना-चांदी में मुनाफावसूली का समय? जानिए अब निवेशकों को क्या करना चाहिएVD Satheesan को मिली केरल CM की कुर्सी, कांग्रेस ने किया आधिकारिक ऐलान

BHIM App पर फ्री में चेक करें CIBIL स्कोर, स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Advertisement

भीम ऐप पर अब आप सिबिल स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट फ्री में देख सकते हैं। इसको लेकर ट्रांसयूनियन सिबिल और NPCI भीम सर्विसेज लिमिटेड के बीच एक बड़ा करार हुआ है

Last Updated- April 22, 2026 | 8:36 AM IST
CIBIL Score
प्रतीकात्मक तस्वीर |

डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब अपना क्रेडिट स्कोर चेक करना अब और आसान हो गया है। हाल ही में ट्रांसयूनियन सिबिल (TransUnion CIBIL) और NPCI भीम सर्विसेज लिमिटेड के बीच एक बड़ा करार हुआ है। इसके तहत BHIM App इस्तेमाल करने वाले यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के अपना सिबिल स्कोर और क्रेडिट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (CIR) सीधे ऐप के भीतर देख सकेंगे। यह कदम उन लोगों के लिए बेहद मददगार साबित होगा जो नियमित रूप से अपनी ‘फाइनेंशियल हेल्थ’ पर नजर रखना चाहते हैं।

सुरक्षा और गोपनीयता का रखा गया है खास ख्याल

भीम ऐप पर मिलने वाली यह सुविधा पूरी तरह से ‘कस्टमर कंसेंट’ यानी ग्राहक की सहमति पर आधारित है। इसका मतलब यह है कि जब तक यूजर खुद इजाजत नहीं देगा, तब तक उसकी क्रेडिट जानकारी एक्सेस नहीं की जा सकती। यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और डेटा प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। ऐप में ही आपको डेटा प्राइवेसी और स्कोर चेक करने की लिमिट से जुड़ी तमाम जानकारी मिल जाएगी।

स्कोर चेक करने के लिए यूजर्स को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले भीम ऐप खोलकर नीचे की तरफ स्वाइप करें, वहां आपको ‘फ्री सिबिल स्कोर’ का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही आपसे आपका पैन कार्ड नंबर और नाम (जैसा पैन कार्ड पर दर्ज है) मांगा जाएगा। नियम और शर्तों को स्वीकार करने के बाद जैसे ही आप प्रोसीड बटन दबाएंगे, आपका सिबिल स्कोर स्क्रीन पर नजर आने लगेगा।

Also Read: कर्ज का चक्रव्यूह या तरक्की की सीढ़ी: एक्सपर्ट्स से समझिए कब लोन लेना समझदारी और कब नहीं

रिपोर्ट में गलती दिखे तो क्या करें?

कई बार ऐसा होता है कि लोन चुकाने के बावजूद सिबिल रिपोर्ट में वह एक्टिव नजर आता है या कोई अन्य तकनीकी खामी दिखती है। अगर आपको भी अपनी रिपोर्ट में कोई गलत जानकारी या अंतर नजर आता है, तो आप ऑनलाइन डिस्प्यूट (विवाद) प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको सिबिल की वेबसाइट पर मौजूदा यूजर के तौर पर लॉगिन करना होगा या नए यूजर के रूप में रजिस्टर करना होगा।

लॉगिन करने के बाद आप उन गलतियों की पहचान करें जिन्हें आप सुधारना चाहते हैं। इसके बाद ‘रेज अ डिस्प्यूट’ के विकल्प पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। एक बार शिकायत दर्ज होने के बाद आप समय-समय पर लॉगिन करके इसका स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि सिबिल खुद से कोई जानकारी नहीं बदलता, वह बैंक से पुष्टि होने के बाद ही सुधार करता है।

कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी

अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उन्होंने लोन की किस्त समय पर भर दी है, लेकिन वह स्कोर में अपडेट नहीं हुई। असल में बैंकों और वित्तीय संस्थानों को पेमेंट की जानकारी सिबिल तक पहुंचाने में करीब 15 से 30 दिनों का समय लगता है। इसलिए भुगतान करने के तुरंत बाद स्कोर अपडेट होने की उम्मीद न करें। अगर 30 दिनों के बाद भी जानकारी अपडेट नहीं होती है, तब आप विवाद दर्ज करा सकते हैं। विवाद सुलझने में भी बैंक के रिस्पॉन्स टाइम के आधार पर लगभग 30 दिनों का वक्त लग सकता है।

अगर आपने कोई खाता बंद कर दिया है, तो वह आपकी CIBIL रिपोर्ट में ‘closed’ स्टेटस के साथ दिखता रहेगा, चाहे उसे बंद किए कितना भी समय क्यों न हो। क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनीज (रेगुलेशन) एक्ट, 2005 के मुताबिक, CIBIL बिना संबंधित बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन की पुष्टि के किसी भी जानकारी को न तो बदल सकता है, न हटा सकता है और न ही नई जानकारी जोड़ सकता है। इसलिए अगर आपको अपनी रिपोर्ट में किसी बंद खाते को लेकर बदलाव करवाना है, तो इसके लिए सीधे उसी बैंक या संस्थान से संपर्क करना होगा जिसने यह जानकारी रिपोर्ट की है।

हालांकि, आपको बता दें कि भीम ऐप के अलावा भी कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जहां मुफ्त सिबिल स्कोर देखा जा सकता है। इनमें गूगल पे, पेटीएम, क्रेड, अमेजॉन पे, पैसाबाजार, वनस्कोर और SBI योनो ऐप जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा आप सीधे ट्रांसयूनियन सिबिल की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - April 21, 2026 | 3:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement