Sovereign Gold Bond on Discount: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी टैरिफ की घोषणा के बाद पिछले 3 ट्रेडिंग सेशन में सोना तकरीबन 4 फीसदी टूटा है। पिछले गुरुवार (3 अप्रैल) को जहां कीमतें एमसीएक्स (MCX) पर 91,423 रुपये के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई, फिलहाल 88,500 (5:30 pm IST) के करीब है। सोमवार (7 अप्रैल) को तो यह 86,710 रुपये तक नीचे चली गई। आईबीजेए (IBJA) के मुताबिक स्पॉट मार्केट में फिलहाल सोना 24 कैरेट (999) 8,831 के भाव पर है जबकि 3 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में इसने 9,102 के रिकॉर्ड हाई को छू लिया था।
अगर आप मार्केट रेट पर 400 रुपये से ज्यादा यानी 5 फीसदी के डिस्काउंट पर सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बेहतरीन विकल्प है। इस बॉन्ड पर आपको सालाना 2.5 फीसदी इंटरेस्ट भी मिलता है। वहीं यदि आप इसे मैच्योरिटी तक होल्ड करते हैं तो आपको कोई टैक्स भी नहीं चुकाना पड़ता है।
हालांकि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कोई भी सीरीज पिछले साल फरवरी के बाद जारी नहीं की गई है। मौजूदा फॉर्म में इसके आगे भी जारी होने की संभावना नहीं है। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप इस बॉन्ड को खरीद नहीं सकते। वैसे निवेशक जिनके पास डीमैट अकाउंट है वे इसे सेकेंडरी मार्केट यानी स्टॉक एक्सचेंज (BSE/NSE) पर खरीद सकते हैं।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में न सिर्फ इस समय बेहतर ट्रेडिंग वॉल्यूम देखने को मिल रहा है बल्कि स्टॉक एक्सचेंज (BSE & NSE) पर ज्यादातर बॉन्ड तकरीबन 4-5 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहे हैं। डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम सोमवार (7 अप्रैल) को तो 40 हजार यूनिट के पार चला गया। पिछले कुछ दिनों से डेली वॉल्यूम 30 हजार से 40 हजार यूनिट के बीच रहा है जबकि पहले यह 10 हजार से 20 हजार यूनिट के बीच होता था।
एनएसई (NSE) से प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिलहाल सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की 60 किस्त ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हैं, जिनमें सबसे ज्यादा डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम बुधवार (8 अप्रैल) को 66वें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड यानी वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी सीरीज (SGBDE31III) में देखा गया। इस किस्त में आज ट्रेडिंग वॉल्यूम 4,372 ग्राम दर्ज किया गया। यह बॉन्ड आज कारोबार की समाप्ति पर मार्केट प्राइस (8,855 रुपये) के मुकाबले 297 रुपये डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा था। गोल्ड बॉन्ड के इश्यू और रिडेम्प्शन प्राइस के निर्धारण में आईबीजेए की ओर से जारी सोने की कीमतों को ही आधार बनाया जाता है।
आईबीजेए (IBJA) के अनुसार मंगलवार (8 अप्रैल 2025) को बेंचमार्क 24 कैरेट गोल्ड (999) 8,855 रुपये प्रति 1 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। NSE में आज कुल 34,504 यूनिट यानी ग्राम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ट्रेड हुआ।
अब सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की उन किस्तों पर डिस्काउंट का जायजा लेते हैं जहां ट्रेडिंग वॉल्यूम आज शानदार रहा ।
SGBDE31III (2023-24, Series III)
SGB Tranche | Issue price | Daily volume | LTP | Market price as per IBJA | Discount/premium
|
2023-24, Series III
| Rs 6,199 | 4,372 units | Rs 8,558 | Rs 8,855 | Rs -297 |
Source: RBI, NSE, IBJA
SGBAUG28V (2021-22, Series II)
SGB Tranche | Issue price | Daily volume | LTP | Market price as per IBJA | Discount/premium |
2021-22, Series II
| Rs 5,334 | 3,942 units | Rs 8,439 | Rs 8,855 | Rs -416 |
Source: RBI, NSE, IBJA
SGBSEP31II (2023-24, Series II)
SGB Tranche | Issue price | Daily volume | LTP on NSE | Market price as per IBJA | Discount/premium |
2023-24, Series II | Rs 5,923 | 3,395 units | Rs 8,501 | Rs 8,855
| Rs -354 |
Source: RBI, NSE, IBJA
SGBFEB32IV (2023-24, Series IV)
SGB Tranche | Issue price | Daily volume | LTP | Market price as per IBJA | Discount/premium |
2023-24, Series IV
| Rs 6,263 | 2,802 units | Rs 8,665.05 | Rs 8,855 | Rs -189.95 |
Source: RBI, NSE, IBJA
SGBAPR28I (2020-21, Series I)
SGB Tranche | Issue price | Daily volume | LTP | Market price as per IBJA | Discount/premium |
2020-21, Series I
| Rs 4,639 | 1,985 units | Rs 8,450 | Rs 8,855 | Rs -405 |
Source: RBI, NSE, IBJA
SGBMAY29I (2021-22, Series I)
SGB Tranche | Issue price | Daily volume | LTP | Market price as per IBJA | Discount/premium |
2021-22, Series I
| Rs 4,777 | 1,902 units | Rs 8,435 | Rs 8,855 | Rs -420 |
Source: RBI, NSE, IBJA
SGBJUN31I (2023-24, Series I)
SGB Tranche | Issue price | Daily volume | LTP | Market price as per IBJA | Discount/premium |
2023-24, Series I
| Rs 5,926 | 1,761 units | Rs 8,472.99 | Rs 8,855 | Rs -382.01 |
Source: RBI, NSE, IBJA
SGBJUL28IV (2020-21, Series V)
SGB Tranche | Issue price | Daily volume | LTP on NSE | Market price as per IBJA | Discount/premium |
2020-21, Series V | Rs 4,732 | 1,423 units | Rs 8,431 | Rs 8,855
| Rs -424 |
Source: RBI, NSE, IBJA
SGBJUL29III (2021-22, Series III)
SGB Tranche | Issue price | Daily volume | LTP on NSE | Market price as per IBJA | Discount/premium |
2021-22, Series III0 | Rs 4,889 | 1,183 units | Rs 8,415 | Rs 8,855
| Rs -440 |
Source: RBI, NSE, IBJA
SGBMR29XII (2023-24, Series I)
SGB Tranche | Issue price | Daily volume | LTP | Market price as per IBJA | Discount/premium |
2023-24, Series I
| Rs 5,926 | 1,095 units | Rs 8,400.10 | Rs 8,855 | Rs -454.9 |
Source: RBI, NSE, IBJA