facebookmetapixel
Advertisement
RBI Annual Report: RBI के विदेशी मुद्रा लेन-देन का मुनाफा 52% बढ़ा, कमाया ₹1.69 लाख करोड़ का लाभपश्चिम एशिया युद्ध के कारण बढ़ी घबराहट, देश में यूरिया 10% और DAP की बिक्री में 39% तक की बढ़ोतरीAsian Paints Q4 Results: कंपनी का मुनाफा 69.3% उछला, चौथी तिमाही में कमाए ₹1,172 करोड़IndiGo Q4 Results: कंपनी को Q4 में ₹2,537 करोड़ का भारी घाटा, खर्च में भी 30% की बढ़ोतरीविदेश में भी चलेगा डिजिटल रुपया, सीमा-पार भुगतान के लिए पायलट प्रोजेक्ट लाएगा RBIकुछ ही हफ्तों में होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, अंतिम चर्चा के लिए दिल्ली आ रहा अमेरिकी दल: गोरस्टेडियम शोज और शाही शादियों से चमकी लाइव इवेंट्स इंडस्ट्री, ₹15,000 करोड़ का होगा बाजारShare Market Crash: सेंसेक्स 1092 अंक टूटा, निफ्टी में भारी गिरावट; निवेशकों के ₹6 लाख करोड़ डूबेITR Filing 2026: ITR 1 vs ITR 2: नौकरीपेशा लोग न करें ये गलती, वरना सीधे आएगा टैक्स नोटिस!Upcoming IPO: निवेशक पैसा रखें तैयार! SEBI ने रोडेक फार्मा और रेनी स्ट्रिप्स समेत 3 IPO को दी हरी झंडी

Yatra Online का शेयर पहले दिन 4% से अधिक की गिरावट के साथ बंद

Advertisement

Yatra Online IPO: दिन के दौरान BSE पर कंपनी के 7.43 लाख शेयर और NSE पर एक करोड़ से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ।

Last Updated- September 28, 2023 | 6:10 PM IST
Yatra Online shares closed with a fall of more than 4% on the first day

Yatra Online IPO: यात्रा से जुड़ी कंपनी यात्रा ऑनलाइन का शेयर गुरुवार को अपने कारोबार के पहले दिन इश्यू प्राइस 142 रुपये से चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। BSE पर कंपनी के शेयर ने इश्यू प्राइस से 8.45 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए 130 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 10.28 प्रतिशत गिरकर 127.40 रुपये पर आ गया। अंत में यह 4.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 135.95 रुपये पर बंद हुआ।

Yatra Online का मार्केट कैप 2,133.28 करोड़ रुपये रहा

NSE पर कंपनी के शेयर ने 10.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 127.50 रुपये पर कारोबार शुरू किया। कारोबार के अंत में यह 4.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 136 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का बाजारा मूल्यांकन 2,133.28 करोड़ रुपये रहा।

Also read: Yatra Online IPO: यात्रा ऑनलाइन के IPO को मिली महज 1.61 गुना बोली

NSE पर एक करोड़ से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ

दिन के दौरान BSE पर कंपनी के 7.43 लाख शेयर और NSE पर एक करोड़ से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ। यात्रा ऑनलाइन के IPO आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को पिछले सप्ताह 1.61 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। IPO के तहत 602 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 1.21 करोड़ इक्विटी शेयर की बिक्री पेशकश (OFS) भी इसमें शामिल है। IPO के लिए प्राइस बैंड 135-142 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 6:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement