facebookmetapixel
Advertisement
लॉन्ग टर्म के लिए करना है फ्लैक्सी कैप फंड में निवेश? क्वांटम म्युचुअल फंड दे रहा मौका, ₹500 से करें शुरुआतगोल्ड ईटीएफ की रफ्तार धीमी पड़ी, जुलाई में निवेश 55% घटा; खरीदें, बेचें या होल्ड करें?इथेनॉल उत्पादन और नीति पर उठ रहे सवाल! क्या चीनी और चावल की बढ़ती कीमतें बनी वजह?लगातार टूट रहे स्टॉक में बना निवेश का मौका? ब्रोकरेज हुए बुलिश, 62% तक का रिटर्न संभवFPIs ने शेयर बाजार में लगाए ₹16,621 करोड़, टेलीकॉम-रियल्टी से खींचा पैसा, कंजम्पशन पर बढ़ाया दांवIPO: लुमिनो ने ₹78-82 तय किया प्राइस बैंड, ₹700 करोड़ जुटाने का प्लान; एटमबर्ग भी बाजार में उतरने को तैयारत्योहारी सीजन से पहले रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा चीनी का भाव, एक्शन में सरकार! कब गिरेंगे दाम?IPO की डेडलाइन पर अनिश्चितता के बीच Flipkart में बढ़ी हलचल, कई आला अफसर बाहरमिरे असेट म्युचुअल फंड ने बदले 6 स्कीमों के नाम, 26 अगस्त से होंगे लागूPost Office की इस स्कीम में 115 महीने में डबल होगी रकम, ₹1,000 से कर सकते हैं निवेश

Yatra Online के IPO को मिली SEBI से मंजूरी, निवेशकों के पास है अच्छा मौका

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:08 AM IST

अमेरिकी शेयर बाजार नैसडेक में लिस्टेड Yatra Online Inc’ की भारतीय सब्सिडियरी कंपनी Yatra Online Ltd जल्दी अपना ही IPO लाने जा रही है। जिसके लिए कंपनी को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की मंजूरी भी मिल गई है।

आपको बता दें, कंपनी अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के तहत 750 करोड़ रुपए के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करेगी।  इसके अलावा, 93,28,358 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) भी की जाएगी। 

Yatra Online Inc के बयान के अनुसार, Yatra Online Ltd ने मार्च में IPO के संबंध में दस्तावेज जमा कराए थे। जिसको 17 नवंबर को SEBI से मंजूरी मिली। OFS के तहत THCL Travel Holdings Cyprus Ltd और Pandara Trust – Scheme अपने ट्रस्टी Vistara ITCL (India) के माध्यम से शेयरों की बिक्री करेगा। 

आपको बता दें, कंपनी IPO से जुटाई गई रकम का उपयोग स्ट्रैटेजिक इन्वेस्मेंट, अधिग्रहण और बिजनेस ग्रोथ के लिए करने की योजना बना रही है। कंपनी लगभग 700 बड़े कॉर्पोरेट ग्राहकों और 46,000 से अधिक रजिस्टर्ड SME ग्राहकों के साथ भारत में अग्रणी कॉर्पोरेट यात्रा सेवा प्रदाता है। 

Advertisement
First Published - November 20, 2022 | 10:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement