facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डर

Upcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्स

Advertisement

इन 7 फंड्स में से, 2-2 फंड मिरे असेट और NJ म्युचुअल फंड के होंगे, और बाकी 3 फंड एडलवाइस, यूटीआई और अल्फाग्रेप म्युचुअल फंड के होंगे

Last Updated- July 05, 2026 | 5:51 PM IST
Upcoming NFO

Upcoming NFO: मॉनसून के इस मौसम में न्यू फंड ऑफर (NFOs) की बारिश होने वाली है। म्युचुअल फंड बाजार में अगले सप्ताह 7 नए फंड लॉन्च होने को तैयार हैं। इन सात नए फंड्स में से चार पैसिव होंगे, जबकि बाकी तीन एक्टिवली मैनेज्ड होंगे। इन सात फंड्स में से, दो-दो फंड मिरे असेट म्युचुअल फंड और NJ म्युचुअल फंड के होंगे, और बाकी तीन फंड एडलवाइस म्युचुअल फंड, यूटीआई म्युचुअल फंड और अल्फाग्रेप म्युचुअल फंड के होंगे।

अगर आप म्युचुअल फंड में अपनी निवेश यात्रा शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह एक बेहतर अवसर हो सकता है। ये सभी फंड अलग-अलग थीम और निवेश उद्देश्यों के साथ लॉन्च किए जा रहे हैं, ताकि हर निवेशक अपनी जरूरतों और लक्ष्यों के अनुरूप सही विकल्प चुन सके। आइए, इन नए फंड्स पर एक नजर डालते हैं।

Mirae लाया मिड कैप कंपनियों में निवेश का मौका

मिरे असेट म्युचुअल फंड अगले सप्ताह में बीएसई मिडकैप 150 मोमेंटम 30 इंडेक्स से जुड़े दो पैसिव इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट लॉन्च करेगा। इन नई पेशकशों के साथ फंड हाउस ने अपनी स्मार्ट बीटा और फैक्टर-आधारित निवेश रणनीतियों की सीरीज का विस्तार किया है। इन फंड्स का नाम:-

  • मिरे असेट बीएसई मिडकैप 150 मोमेंटम 30 ईटीएफ (Mirae Asset BSE Midcap 150 Momentum 30 ETF)
  • मिरे असेट बीएसई मिडकैप 150 मोमेंटम 30 ईटीएफ फंड ऑफ फंड (Mirae Asset BSE Midcap 150 Momentum 30 ETF FOF)

फंड हाउस के मुताबिक, दोनों स्कीम्स के न्यू फंड ऑफर (NFO) निवेश के लिए 6 जुलाई 2026 से खुलेंगे। मिरे असेट बीएसई मिडकैप 150 मोमेंटम 30 ETF का NFO 13 जुलाई 2026 को बंद होगा, जबकि इसके फंड ऑफ फंड का NFO 20 जुलाई 2026 को बंद होगा। दोनों स्कीम के लिए NFO पीरियड के दौरान कम-से-कम शुरुआती निवेश 5,000 रुपये है।

Also Read: Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार

वैल्यू और मोमेंटम फंड पर दांव

एनजे म्युचुअल फंड अगले सप्ताह में वैल्यू और मोमेंटम निवेश थीम पर आधारित दो नए फंड लेकर आ रहा है। यह दोनों ओपन-एडेड इक्विटी फंड है। एनजे वैल्यू फंड (NJ Value Fund) और एनजे मोमेंटम फंड (NJ Momentum Fund) में निवेश के लिए सब्सक्रिप्शन 10 जुलाई से खुलेगी और 24 जुलाई को बंद होगी। दोनों फंडों में न्यूनतम आवेदन राशि 500 रुपये निर्धारित की गई है।

AlphaGrep Multi Asset Allocation Fund

फंड का नाम – अल्फाग्रेप मल्टी एसेट एलोकेशन फंड

फंड टाइप – ओपन-एंडेड हाइब्रिड फंड

NFO ओपन डेट – 6 जुलाई, 2026

NFO क्लोजिंग डेट – 20 जुलाई, 2026

मिनिमम निवेश – ₹500

एग्जिट लोड – 15 दिन से पहले भुनाने पर 1%

लॉक-इन पीरियड- कुछ नहीं

बेंचमार्क – निफ्टी कम्पोजिट डेट इंडेक्स (45), निफ्टी 200 TRI (35), MCX I-COMDEX कम्पोजिट इंडेक्स (20)

रिस्क लेवल – बहुत ज्यादा जोखिम (Very High Risk)

फंड मैनेजर – रवनीत सिंह

Also Read: Nifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआत

Edelweiss Nifty Metal ETF

फंड का नाम – एडलवाइस निफ्टी मेटल एक्सचेंज ट्रेडेड फंड

फंड टाइप – ओपन-एंडेड इक्विटी सेक्टोरल फंड

NFO ओपन डेट – 6 जुलाई, 2026

NFO क्लोजिंग डेट – 20 जुलाई, 2026

मिनिमम निवेश – ₹5,000

एग्जिट लोड – कुछ नहीं

बेंचमार्क – NIFTY Metal TRI

रिस्क लेवल – बहुत ज्यादा जोखिम (Very High Risk)

फंड मैनेजर – भावेश जैन और मानसी जलगांवकर

UTI Nifty 1D Rate Liquid ETF

फंड का नाम – यूटीआई निफ्टी 1D रेट लिक्विड ETF

फंड टाइप – ओपन-एंडेड डेट ओवरनाइट फंड

NFO ओपन डेट – 8 जुलाई, 2026

NFO क्लोजिंग डेट – 15 जुलाई, 2026

मिनिमम निवेश – ₹5,000

एग्जिट लोड – कुछ नहीं

बेंचमार्क – NIFTY 1D Rate Index

रिस्क लेवल – बहुत कम जोखिम

फंड मैनेजर – जयदीप भौवाल


(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - July 5, 2026 | 5:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement