facebookmetapixel
Advertisement
निवेशकों की चांदी! इन 10 स्मॉल कैप कंपनियों ने अप्रैल में दिया बंपर रिटर्न, रिकवरी देख एक्सपर्ट्स भी हैरानUS-Iran War: डेडलाइन से पहले ट्रंप का खेल! युद्ध खत्म बताकर कांग्रेस की मंजूरी से बचने की कोशिशअप्रैल में EV बाजार कमजोर, लेकिन ओला इलेक्ट्रिक का जलवा बरकरार, बिक्री में जबरदस्त उछालभारत में EV का क्रेज बढ़ा, 4 महीने में 70% बिक्री उछाल; महिंद्रा सबसे तेज, टाटा टॉप पर कायमइंडिगो को बड़ा झटका, मई में 17% सीट क्षमता घटी, पश्चिम एशिया तनाव का असर; क्या यात्रियों पर पड़ेगा सीधा असर?अप्रैल में कार बिक्री में बंपर उछाल, 27% ग्रोथ के साथ 4.5 लाख पार; जानिए किन कंपनियों ने मारी बाजीबाजार चढ़ा लेकिन MF रहे सतर्क, अप्रैल में निवेश घटा! क्या फंड मैनेजर किसी बड़े मौके का इंतजार कर रहे हैं?भारतीय शेयर बाजार में बड़ा बदलाव! अब कुछ कंपनियों का नहीं रहा दबदबा, अमेरिका से भी कम हुआ मार्केट का केंद्रीकरणएसटीटी बढ़ते ही डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर ब्रेक! वॉल्यूम गिरा 6% जबकि शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, निवेशकों की बदली रणनीतिइंडियन ओवरसीज बैंक का मुनाफा 43% उछला, 1505 करोड़ कमाए; जानिए कैसे MSME और रिटेल लोन ने बदली तस्वीर

Tata Tech IPO: पहले दिन 6.54 गुना सब्सक्राइब हुआ टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO

Advertisement

टाटा टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को एंकर (बड़े) निवेशकों से 791 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी ने आईपीओ के लिए 475-500 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

Last Updated- November 22, 2023 | 9:38 PM IST
Tata tech

इंजीनियरिंग एवं उत्पाद विकास संबंधी डिजिटल सेवाएं देने वाली कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (Tata Tech IPO) को बुधवार को निर्गम के पहले दिन 6.54 गुना सब्सक्राइब किया गया।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार 3,042.5 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए बोली के पहले दिन 4,50,29,207 शेयरों के मुकाबले 29,43,78,780 शेयरों के लिए बोली मिली।

24 नवंबर को बंद होगा आईपीओ 

टाटा टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को एंकर (बड़े) निवेशकों से 791 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी ने आईपीओ के लिए 475-500 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ 24 नवंबर को बंद होगा।

आईपीओ के तहत टाटा मोटर्स 11.4 प्रतिशत, निजी इक्विटी फर्म अल्फा टीसी होल्डिंग्स 2.4 प्रतिशत और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड-1 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगी। करीब दो दशक में पहली बार टाटा समूह की कोई कंपनी आईपीओ ला रही है। अंतिम बार 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का आईपीओ आया था।

475-500 रुपये प्रति शेयर है प्राइस बैंड

ग्लोबल इजीनियरिंग सर्विस कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 791 करोड़ रुपये जुटाए थे। बता दें कि इस IT कंपनी ने इस सप्ताह लॉन्च होने वाले पांच बड़े IPO के बीच सबसे ज्यादा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आकर्षित किया है।

कंपनी ने आईपीओ के लिए 475-500 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था, यह 24 नवंबर को बंद होगा। कंपनी के अपर प्राइस बैंड के कैलकुलेशन के आधार पर यह वैल्युएशन टाटा ग्रुप की कंपनी को 20,283 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताता है।

एक बिडर यानी बोलीदाता लॉट में अप्लाई कर सकता है और एक लॉट में टाटा टेक्नोलॉजीज के 30 शेयर शामिल होंगे। इसका मतलब यह है कि रिटेल इन्वेस्टर्स को एक बार में कम से कम 30 शेयरों पर बोली लगानी होगी। इस लिहाज से एक लॉट के लिए इन्वेस्टर्स को कम से कम 15000 रुपये का निवेश करना होगा।

IPO के तहत कौन कंपनी बेचेगी कितनी हिस्सेदारी?

IPO के तहत टाटा मोटर्स 11.4 प्रतिशत, निजी इक्विटी फर्म अल्फा टीसी होल्डिंग्स 2.4 प्रतिशत और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड-1 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगी।

बता दें कि जेएम फाइनेंशियल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स और BofA सिक्योरिटीज IPO पर कंपनी को सलाह देने के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं।

(Input-PTI) 

Advertisement
First Published - November 22, 2023 | 8:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement