बाजार

Tata Motors का शेयर आठ प्रतिशत टूटा, मार्केट कैप 29,016 करोड़ रुपये घटा

टाटा मोटर्स का बाजार पूंजीकरण (Tata Motors MCap) 29,016.23 करोड़ रुपये घटकर 3,19,012.47 करोड़ रुपये रह गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 13, 2024 | 5:59 PM IST

टाटा मोटर्स का शेयर (Tata Motors Share) सोमवार को आठ प्रतिशत से अधिक टूट गया। कंपनी के जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे के निवेशकों के उम्मीद के अनुरूप न होने पर इसके शेयर में गिरावट आई है।

बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर 8.32 प्रतिशत गिरकर 959.80 रुपये पर बंद हुआ। दिन में यह 9.44 प्रतिशत गिरकर 948 रुपये पर आ गया था। एनएसई (NSE) पर यह 8.33 प्रतिशत गिरकर 959.40 रुपये प्रति पर रहा।

टाटा मोटर्स का बाजार पूंजीकरण (Tata Motors MCap) 29,016.23 करोड़ रुपये घटकर 3,19,012.47 करोड़ रुपये रह गया। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी पर सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा मोटर्स के शेयर को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

स्थानीय शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए लाभ के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 111.66 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,776.13 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी भी 48.85 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,104.05 अंक पर बंद हुआ।

First Published : May 13, 2024 | 5:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)