facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

BSE के नये प्रमुख बने सुंदररमण राममूर्ति

Advertisement
Last Updated- January 05, 2023 | 7:00 PM IST
Share Market
Creative Commons license

देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज BSE ने सुंदररमण राममूर्ति को अपना प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। राममूर्ति की नियुक्ति BSE के पूर्व MD और CEO आशीष कुमार चौहान के जुलाई, 2022 में इस्तीफा देने और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में चले जाने के बाद हुई है।

BSE ने पिछले साल बाजारों को भेजी एक सूचना में कहा था कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने राममूर्ति को अपने प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। BSE ने बुधवार को बयान में कहा, ‘सुंदररमन राममूर्ति ने एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में पदभार ग्रहण किया है।’

यह नियुक्ति राममूर्ति को दिए गए प्रस्ताव की स्वीकृति और नियमों तथा शर्तों को पूरा करने के बाद की गई। पहले वह NSE की स्थापना के बाद से इसके वरिष्ठ सदस्य के रूप में कार्यरत थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने बैंक ऑफ अमेरिका की भारतीय इकाई में एमडी और मुख्य परिचालन अधिकारी का पद संभाला था।

Advertisement
First Published - January 5, 2023 | 6:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement