facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Stocks To Buy Today: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच इन 2 PSU stocks पर एक्सपर्ट बुलिश; चेक करें टारगेट, स्टॉपलॉस

Advertisement

Stocks To Buy Today: IRCTC के स्टॉक प्राइस ने वीकली चार्ट पर बुलिश 'ड्रैगनफ्लाई डोजी' कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो बुलिश ट्रेंड रिवर्सल के संकेत देता है।

Last Updated- January 22, 2025 | 6:52 AM IST
Stocks to watch
Representative Image

Stocks To Buy Today: साप्ताहिक एक्सपायरी सेशन के दौरान सेंसेक्स में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अंत में, बाजार पर बिकवाली हावी रही, जिससे निफ्टी 320 अंक यानी 1.37% गिरकर 23,024 पर बंद हुआ। निफ्टी सुबह के ऊपरी स्तर 23,426 को पार नहीं कर सका, जिससे बिकवाली का दबाव जारी रहा। निफ्टी इस समय अपने मौजूदा गिरावट के निचले स्तर पर है, जो 26,277 के ऑल-टाइम हाई से शुरू हुई थी। अब तक निफ्टी अपने ऑल-टाइम हाई से 13% से ज्यादा गिर चुका है।

इसके अलावा, निफ्टी ने डेली चार्ट पर बेयरिश एंगफ्लिंग कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो पिछले छह ट्रेडिंग सेशंस की पूरी मूवमेंट को कवर करता है। यह संकेत देता है कि मुख्य गिरावट का रुख फिर से शुरू हो सकता है और निफ्टी अगले सपोर्ट लेवल 22,800 तक गिर सकता है। ऊपर की ओर, निफ्टी को 23,200 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

बाजार में भारी-उतार चढ़ाव के बीच HDFC Securities के विनय राजानी ने इन दो स्टॉक्स में निवेश करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में 2013 जैसे हालात; बॉन्ड यील्ड, महंगाई, FPI की बिकवाली भारतीय बाजार पर भारी

आइए, जानते हैं किन स्टॉक्स में निवेश करना हो सकता है फायदे का सौदा…

IOC (₹131) खरीदें | टारगेट: ₹145 | स्टॉप लॉस: ₹121

IOC के स्टॉक प्राइस ने वीकली चार्ट पर एक बुलिश ‘हैमर’ कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। स्टॉक प्राइस ने 5 और 10 DMA (डेली मूविंग एवरेज) की रेजिस्टेंस को पार कर लिया है। डेली टाइम फ्रेम पर इंडिकेटर्स और ऑस्सिलेटर्स बुलिश हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: दो दिन में 14% टूटा Zomato का शेयर, कमजोर तिमाही नतीजों से निवेशकों में निराशा

IRCTC (₹782) खरीदें | टारगेट: ₹855 | स्टॉप लॉस: ₹743

IRCTC के स्टॉक प्राइस ने वीकली चार्ट पर बुलिश ‘ड्रैगनफ्लाई डोजी’ कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो बुलिश ट्रेंड रिवर्सल के संकेत देता है। स्टॉक प्राइस ने 5 और 10 DMA की रेजिस्टेंस को पार कर लिया है। डेली टाइम फ्रेम पर इंडिकेटर्स और ऑस्सिलेटर्स बुलिश हो गए हैं।

(*डिस्क्लेमर: विनय रजनी, CMT, HDFC सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट हैं। यह उनके निजी विचार हैं।)

Advertisement
First Published - January 22, 2025 | 6:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement