Representative Image
Stocks To Buy Today: एंजेल वन लिमिटेड के इक्विटी तकनीकी एनालिस्ट राजेश भोसले ने आज तीन शेयरों को खरीदारी के लिए सिफारिश की है। एनालिस्ट के अनुसार ये स्टॉक्स तकनीकी रूप से मजबूत दिख रहे हैं और निकट भविष्य में बढ़त की संभावना रखते हैं।
1. सम्मान कैपिटल (SAMMAANCAP)
शेयर ने सितंबर की शुरुआत से लगातार मजबूती दिखाई है। हाल ही में इन्भर्स हेड एंड शोल्डर्स पैटर्न से ब्रेकआउट हुआ है, जिसे मजबूत वॉल्यूम और बुलिश कैंडलस्टिक फॉर्मेशन ने सपोर्ट किया है। इसके अलावा 89-दिन और 200-दिन की मूविंग एवरेज का क्रॉसओवर भी शेयर के तेजी के संकेत दे रहा है।
खरीदारी स्तर: ₹143-₹141
स्टॉप लॉस: ₹135
लक्ष्य: ₹160
2. फीनिक्स मिल्स (PHOENIXLTD)
जुलाई 2023 में ऑल-टाइम हाई के बाद शेयर ने डाउनट्रेंड का सामना किया। हाल ही में शेयर ने ऊपर की ओर मजबूत ब्रेकआउट किया है। तकनीकी विश्लेषण के अनुसार कप एंड हैंडल पैटर्न और 200-दिन की SMA के ऊपर मजबूती इसे तेजी के लिहाज से आकर्षक बनाती है।
खरीदारी स्तर: ₹1,628-₹1,620
स्टॉप लॉस: ₹1,588
लक्ष्य: ₹1,710
3. ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी (GESHIP)
साप्ताहिक चार्ट में शेयर ने कप एंड हैंडल पैटर्न से बुलिश ब्रेकआउट दिखाया है। मजबूत वॉल्यूम और RSI इंडिकेटर 60 के स्तर से ऊपर जाने का संकेत देते हैं, जो आगे की तेजी की संभावना को बल देता है।
खरीदारी स्तर: ₹1,054-₹1,045
स्टॉप लॉस: ₹990
लक्ष्य: ₹1,175
एनालिस्ट का कहना है कि इन स्टॉक्स में निकट भविष्य में तेजी देखने को मिल सकती है, लेकिन निवेशकों को व्यक्तिगत जोखिम का मूल्यांकन कर ही निवेश करना चाहिए।