facebookmetapixel
Advertisement
रूसी तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी शुल्क का प्रस्ताव, संशोधित प्रतिबंध विधेयक से बढ़ सकती है चुनौतीकैबिनेट ने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 को दी मंजूरी, ₹1.27 लाख करोड़ की योजना से चिप और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बूस्ट ₹250 वाली छोटी SIP का बढ़ा दायरा, लेकिन निवेश बंद होने की दर अब भी चिंता का विषयEditorial: सेवा उत्पादन सूचकांक से मिलेगी अर्थव्यवस्था की सटीक तस्वीरमानव पूंजी की खाई पाटे बिना अधूरा रहेगा भारत का विकासAI से एंट्री-लेवल नौकरियों पर खतरा, स्किलिंग बनी राष्ट्रीय प्राथमिकताInstamart-HPCL की साझेदारी, अब ऑन-डिमांड मिलेगी 10 किलो HP Navya LPG सिलिंडर की डिलिवरीAI से खुलेंगे आईटी कंपनियों के लिए नए अवसर, ग्राहकों को बदलाव में मदद करने की बेहतर स्थिति में हैं: प्रेमजीCCI के समझौता ढांचे को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती, उपभोक्ताओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोपIPO प्राइस से नीचे फिसला SpaceX का शेयर, निवेशकों की बढ़ी चिंता; वैल्यूएशन पर फिर उठे सवाल

Stock Market Today: सेंसेक्स ने छुआ ऑलटाइम हाई लेवल

Advertisement

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 146 अंक की बढ़त के साथ 63,473.70 अंक पर खुला।

Last Updated- June 21, 2023 | 11:02 AM IST

एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 63,588.31 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 146 अंक की बढ़त के साथ 63,473.70 अंक पर खुला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 37 अंक की बढ़त के साथ 18,853.70 अंक पर था। बाद में सेंसेक्स 260.61 अंक के उछाल के साथ 63,588.31 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। करीब सात माह बाद सेंसेक्स इस स्तर पर पहुंचा है।

पिछले साल एक दिसंबर को दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 63,583.07 अंक का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, विप्रो, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टाइटन, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में थे। वहीं टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में थे।

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 11:02 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement