facebookmetapixel
Advertisement
एक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाई

Closing Bell: बढ़त में रहा शेयर बाजार, Sensex 64 अंक चढ़ा, Nifty 19,400 के नीचे

Advertisement

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 9 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। रिलायंस, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक और सन फार्मा सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- July 10, 2023 | 4:10 PM IST
stock market

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले मिश्रित संकेतों के बीच आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी गई। आज के कारोबार में भले ही व्यापक सूचकांक लाल निशान में रहे, मगर रिलायंस इंडस्ट्रीज के के शानदार प्रदर्शन की बदौलत फ्रंटलाइन सूचकांक बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे। इसके अलावा, धातु शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई, जबकि ऑटो और आईटी शेयरों में कमजोरी देखी गई।

आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 64 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 24 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 19,355.90 पर बंद हुआ।

Also read: Zee Entertainment के प्रमोटर चंद्रा और गोयनका को नहीं मिली राहत, सेबी के फैसले के खिलाफ दायर की थी याचिका

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 63.72 अंक यानी 0.10 फीसदी मजबूत होकर 65,344.17 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,633.49 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,246.40 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 24.10 अंक यानी 0.12 फीसदी चढ़ा। निफ्टी दिन के अंत में 19,355.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,435.85 की उंचाई तक गया और नीचे में 19,327.10 तक आया।

Also read: Reliance के शेयर ऑल-टाइम हाई पर! M-cap 18 लाख करोड़ रुपये के पार

रिलायंस बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 9 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। रिलायंस, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक और सन फार्मा सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा रिलायंस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.78 फीसदी तक चढ़े।

Also read: Global PET IPO Listing: 6 फीसदी प्रीमियम पर एंट्री, पहले ही दिन अपर सर्किट पर शेयर

इन कंपनियों के शेयर घाटे में

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 21 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टाइटन, HCL टेक, पावर ग्रिड, TCS और विप्रो सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान टाइटन के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.20 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - July 10, 2023 | 4:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement