facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Stock Split: स्टील कंपनी का शेयर 5 हिस्सों में बंट जाएगा, ₹2 होगी फेस वैल्यू, आज फायदा उठाने का आखिरी मौका

Advertisement

वही लोग इस स्टॉक स्प्लिट का फायदा ले पाएंगे जिनके पास 16 जनवरी तक इस कंपनी के शेयर होंगे।

Last Updated- January 16, 2025 | 10:07 AM IST
Stock split

अगर आप शेयर बाजार में दिलचस्पी रखते हैं तो जय बालाजी इंडस्ट्रीज आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है। कंपनी ने ऐलान किया है कि उसके ₹10 फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। अब एक शेयर की फेस वैल्यू सिर्फ ₹2 होगी। लेकिन ध्यान दीजिए, आज का दिन आखिरी मौका है इस बदलाव का फायदा उठाने का। कल यानी 17 जनवरी को कंपनी ने “रिकॉर्ड डेट” तय की है। इसका मतलब, वही लोग इस स्टॉक स्प्लिट का फायदा ले पाएंगे जिनके पास 16 जनवरी तक इस कंपनी के शेयर होंगे।

स्टील की दुनिया का दमदार प्लेयर

जय बालाजी इंडस्ट्रीज भारत की प्रमुख स्टील कंपनियों में से एक है। कंपनी के प्रोडक्ट्स में स्पंज आयरन, पिग आयरन, डक्टाइल आयरन पाइप, टीएमटी बार्स, और फेरो क्रोम शामिल हैं। इनके “बालाजी शक्ति” ब्रांड के टीएमटी बार्स बिल्डरों और सिविल इंजीनियरों के बीच काफी मशहूर हैं।

कंपनी की शुरुआत 1999 में हुई थी, और तब से यह पूर्वी भारत में स्टील प्रोडक्शन की दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। कंपनी के उत्पादन केंद्र पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में हैं।

स्टॉक स्प्लिट क्यों है खास?

स्टॉक स्प्लिट से शेयर की फेस वैल्यू कम हो जाती है, जिससे छोटे निवेशक भी इसे आसानी से खरीद सकते हैं। इस कदम का मकसद ज्यादा निवेशकों को जोड़ना और शेयर बाजार में शेयर की लिक्विडिटी बढ़ाना है।

(डिस्क्लेमर: निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)

Advertisement
First Published - January 16, 2025 | 9:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement