facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

Shri Ram Mutual Fund ने लॉन्च किया मल्टी सेक्टर रोटेशन फंड; UTI MF ने पेश किए दो नए इंडेक्स फंड

Advertisement

फंड ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सेक्टर का चयन श्रीराम एएमसी के प्रोप्राइटरी इनहेंस्ड क्वांटामेंटल इन्वेस्टमेंट (ईक्यूआई) ढांचे के आधार पर किया जाएगा।

Last Updated- November 11, 2024 | 10:33 PM IST
Debt MF outlook: Divide portfolio between long- and low-duration funds

श्रीराम म्युचुअल फंड ने सोमवार को उद्योग का पहला मल्टी सेक्टर रोटेशन फंड शुरू करने का ऐलान किया। यह फंड मात्रात्मक और फंडामेंटल के विश्लेषण के आधार पर संकेंद्रित सेक्टोरल दांव लगाएगा। इस योजना के जरिये ऐसे 3 से 6 सेक्टर में निवेश किया जाएगा जो अल्पावधि से लेकर लंबी अवधि में उम्दा प्रदर्शन कर सकते हैं। इन सेक्टरों की सापेक्षिक रफ्तार और अन्य कारकों के आधार पर फंड किसी सेक्टर में निवेश करेगा और बाहर निकलेगा।

फंड ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सेक्टर का चयन श्रीराम एएमसी के प्रोप्राइटरी इनहेंस्ड क्वांटामेंटल इन्वेस्टमेंट (ईक्यूआई) ढांचे के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद इन सेक्टरों की जांच फंडामेंटल के आधार पर होगी जिनमें आर्थिक मानक, निवेश के संकेतक, सेंटिमेंट, कीमत आदि शामिल हैं। योजना 18 नवंबर को शुरू की जाएगी।

यूटीआई एमएफ ने उतारे दो इंडेक्स फंड

यूटीआई एमएफ ने सोमवार को दो इंडेक्स फंड यूटीआई निफ्टी अल्फा लो-वोलैटिलिटी 30 इंडेक्स फंड और यूटीआई निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स फंड पेश किए। मल्टी फैक्टर निफ्टी अल्फा लो-वोलैटिलिटी 30 इंडेक्स निफ्टी 100 और निफ्टी मिडकैप 50 की 30 कंपनियों में निवेश मुहैया कराता है।

एएमसी ने कहा कि पोर्टफोलियो का चयन कंपोजिट स्कोर मसलन 50 फीसदी अल्फा स्कोर और 50 फीसदी लो-वोलैटिलिटी स्कोर के आधार पर किया जाएगा। निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स एनएसई में सूचीबद्ध पूरी मिडकैप कंपनियों में निवेश मुहैया कराता है।

Advertisement
First Published - November 11, 2024 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement