facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

Vodafone Idea: टूटते बाजार में भी 12% से ज्यादा उछला टेलीकॉम शेयर, AGR मामले पर आया बड़ा अपडेट

Advertisement

इस साल की शुरुआत में, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया सहित दूरसंचार कंपनियों को झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने 2021 के आदेश की समीक्षा करने से इनकार कर दिया था

Last Updated- September 19, 2025 | 2:18 PM IST
Vodafone Idea share price
Representational Image

Vodafone Idea Share: घरेलू बाजार में गिरावट के बीच शुक्रवार (19 सितंबर) को वोडाफोन आइडिया के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर इंट्राडे में 12 फीसदी से ज्यादा उछल गया। भारतीय बाजार में कारोबारी सेशन में आधा फीसदी से ज्यादा टूट गए। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को वोडाफोन आइडिया की उस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया, जिसमें 2016-17 तक के लिए अतिरिक्त समायोजित सकल राजस्व (AGR) मांगों को रद्द करने की मांग की गई है। इस खबर के बाद स्टॉक में पॉजिटिव सेंटीमेंट देखने को मिला। बीते काफी समय से एक दायरे में फंसे इस टेलीकॉम स्टॉक में बीते एक महीने में करीब 28 फीसदी का उछाल आया है।

Vodafone Idea: सुप्रीम कोर्ट सुनवाई पर सहमत

पीटीआई रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया की पीठ ने दूरसंचार कंपनी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी और केंद्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलों पर गौर करने के बाद याचिका पर विचार के लिए अगले शुक्रवार (26 सितंबर) की तारीख तय की। वि​धि अधिकारी ने कहा कि अब परिस्थितियां बदल गई हैं और संबंधित पक्ष समाधान खोजना चाहते हैं। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, ”हम इस पर शुक्रवार को विचार करेंगे।”

यह भी पढ़ें: Defence Stock: 6 महीने में रिटर्न कमाकर देगा ये स्टॉक! ब्रोकरेज ने ₹467 का टारगेट प्राइस किया तय

क्या है Vodafone Idea AGR Dues मामला?

  • वोडाफोन आइडिया ने आठ सितंबर को एक नई याचिका दायर कर दूरसंचार विभाग (DoT) को तीन फरवरी, 2020 के ‘डिडक्शन वेरिफिकेशन गाइडलाइंस’ के अनुसार वित्त वर्ष 2016-17 तक के सभी एजीआर बकाया का व्यापक पुनर्मूल्यांकन करने का अनुरोध किया था।
  • इस साल की शुरुआत में, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया सहित दूरसंचार कंपनियों को झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने 2021 के आदेश की समीक्षा करने से इनकार कर दिया था।
  • इस आदेश में न्यायालय ने इन कंपनियों द्वारा देय एजीआर बकाया की कैलकुलेशन में कथित गलतियों को सुधारने के अनुरोध को खारिज कर दिया गया था।
  • सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के आदेश की समीक्षा के लिए दायर इन कंपनियों की याचिकाओं को खारिज कर दिया था। दूरसंचार कंपनियों ने तर्क दिया था कि कैलकुलेशन में अर्थमैटिकल खामियों को ठीक किया जाना चाहिए।
  • सितंबर 2020 में शीर्ष अदालत ने एजीआर से संबंधित 93,520 करोड़ रुपये के बकाया का भुगतान करने के लिए संघर्ष कर रहे टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को यह राशि देने के लिए 10 साल की समय-सीमा तय की थी।

यह भी पढ़ें: हाई से 43% नीचे मिल रहा है ये Smallcap Stock, शॉर्ट टर्म चुनौतियों के बावजूद ब्रोकरेज पॉजिटिव; कहा- अब खरीदो

Vodafone Idea Share में आई तेजी

वोडाफोन आइडिया के शेयर में BSE पर शुक्रवार को करीब आधा फीसदी की तेजी के साथ 7.89 रुपये पर कारोबार शुरू हुआ। स्टॉक गुरुवार को 7.85 रुपये पर बंद हुआ था। आज दोपहर 2 बजे तक के कारोबार में शेयर ने 8.82 रुपये का हाई और 7.81 रुपये का लो बनाया। यह स्टॉक अपने 52 हफ्ते के हाई (13.02 रुपये) से करीब 40 फीसदी गिरावट पर ट्रेड कर रहा है।

स्टॉक की शॉर्ट टर्म में परफॉर्मेंस देखें तो बीते एक महीने में शेयर करीब 28 फीसदी उछला है। वहीं, 2 हफ्ते में 15 फीसदी और 1 हफ्ते में 10 फीसदी की तेजी दिखाई है। कंपनी का मार्केट कैप अभी 90,466 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - September 19, 2025 | 2:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement