Paint Stock: एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच मंगलवार (17 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बना रहा। हालांकि, थोड़ी देर बाद आईटी शेयरों में खरीदारी बढ़ी और बाजार को सहारा मिला। इसके चलते निफ्टी-50 और सेंसेक्स दोनों ही गिरावट से उबरकर बढ़त में आ गए। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि निफ्टी 50 ने डेली चार्ट पर ‘बुलिश एनगल्फिंग’ पैटर्न बनाया है, जो संभावित ट्रेंड रिवर्सल और आगे तेजी की मजबूत संभावना का संकेत देता है।
बाजार में इस स्थिति के बीच ब्रोकरेज हॉउस मोतीलाल ओसवाल ने पेण्ट कंपनी इंडिगो पेंट्स (Indigo Paints) पर बुलिश आउटलुक दिया है। उसका कहना है कि कंपनी की नई रणनीति 2.0 के तहत छोटे शहरों पर ध्यान बढ़ाना और बिक्री नेटवर्क पर ज्यादा निवेश करना अब सफल साबित हो रहा है।
मोतीलाल ओसवाल ने इंडिगो पेंट्स पर ‘BUY’ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1400 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 42 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। इंडिगो पेंट्स के शेयर मंगलवार को 980 रुपये के करीब बंद हुए।
ब्रोकरेज के अनुसार, इंडिगो पेंट्स ने अपनी नई रणनीति 2.0 के तहत अब छोटे शहरों और गैर-मेट्रो इलाकों पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया है। साथ ही कंपनी ने अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और प्रचार करने वालों पर निवेश बढ़ाया है। यह रणनीति अब सफल होती दिख रही है। इसके बावजूद कंपनी का फोकस अब भी प्रीमियम और इमल्शन पेंट पर बना हुआ है और वह सस्ते या इकॉनमी सेगमेंट से धीरे-धीरे दूरी बना रही है।
Also Read | 40% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 2 Infra Stock, ब्रोकरेज की BUY रेटिंग; एक का भाव 50 रुपये से भी कम
ब्रोकरेज ने कहा कि पेंट इंडस्ट्री के हिसाब से इंडिगो पेंट्स का कारोबार अभी भी छोटा है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की कमाई करीब 1,300 करोड़ रुपये रही। इसी वजह से कंपनी इंडस्ट्री के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ पाई है। ब्रांड को लेकर ग्राहकों का भरोसा बढ़ना और कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत होना इसकी बेहतर ग्रोथ की बड़ी वजह रही है। हालांकि, बाजार में मुकाबला बदल रहा है, इसलिए आगे इस पर नजर रखना जरूरी होगा।
(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)