facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Dividend: आईटीसी समेत ये 3 कंपनियां दे रही डिविडेंड का तोहफा, फायदा उठाने का आज आखिरी मौका

Advertisement

हीरो मोटोकॉर्प ने अपने निवेशकों को खुशखबरी दी है! भारत की इस दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी ने ₹100 प्रति इक्विटी (5000%) का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

Last Updated- February 11, 2025 | 9:26 AM IST
Dividend

Dividend Stocks: हीरो मोटोकॉर्प, कोचीन शिपयार्ड और आईटी लिमिटेड के शेयर मंगलवार (11 फरवरी) को ट्रेडिंग सेशन में फोकस में रहेंगे। इन तीनों कंपनियों के स्टॉक्स में कॉर्पोरेट एक्शन की वजह से हलचल देखने को मिल सकती है। इन तीनों कंपनियों की एक्स डेट बुधवार (12 फरवरी) है। ऐसे में निवेशकों के पास इन कॉर्पोरेट एक्शन का फायदा उठाने का मौका है। इसमें से एक कंपनी अपने निवेशकों को 100 रुपये तक का डिविडेंड दे रही हैं।

5000% का तगड़ा डिविडेंड दे रही हीरो मोटोकॉर्प

हीरो मोटोकॉर्प ने अपने निवेशकों को खुशखबरी दी है! भारत की इस दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी ने ₹100 प्रति इक्विटी (5000%) का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। ये इनाम कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करते हुए दिया है, जो वित्त वर्ष 2024-25 के लिए है।

कंपनी ने ₹2 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 5000% यानी ₹100 प्रति शेयर का तगड़ा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए आपको 12 फरवरी 2025 से पहले ही शेयर खरीदना होगा। ये दिन रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया गया है। 12 फरवरी के बाद जो भी शेयर खरीदेगा, उसे इस डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा। तो अगर डिविडेंड चाहिए, तो एक्स-डेट से पहले ही एक्शन लेना होगा।

इसके अलावा कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) और आईटीसी (ITC) ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए क्रमशः 3.50 रुपये प्रति शेयर और 6.50 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड (Dividend) का ऐलान किया है। इन कंपनियों ने डिविडेंड भुगतान के लिए शेयरहोल्डर्स की एलिजिबिलिटी तय करने को लेकर 12 फरवरी 2025 की रिकॉर्ड डेट फाइनल की है।

एक्स-डेट क्या होता है?

एक्स-डेट वह तारीख है जिसके बाद कोई निवेशक शेयर खरीदकर कंपनी द्वारा घोषित लाभों के लिए पात्र नहीं होता। इसलिए, इन लाभों का फायदा उठाने के लिए एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी है। दूसरी ओर, रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जब कंपनी यह तय करती है कि कौन से निवेशक इन लाभों के लिए योग्य होंगे।

Advertisement
First Published - February 11, 2025 | 9:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement