facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Stock Market Holiday: महाशिवरात्रि 2025 पर बंद रहेगा शेयर बाजार या होगा कारोबार? चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Advertisement

एनएसई (NSE) की तरफ जारी 2025 अवकाश कैलेंडर के अनुसार, इस पूरे साल में कुल 14 छुट्टियों के लिए शेयर बाजार बंद रहेंगे।

Last Updated- February 25, 2025 | 9:44 AM IST
Share market holiday

Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 और सेंसेक्स समेत सभी इंडेक्स बुधवार (26 फरवरी) को महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) के अवसर पर बंद रहेंगे।

महा शिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित हिंदू त्योहार है। हिन्दू कलेण्डर के अनुसार, यह फरवरी और मार्च के बीच मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, यह त्योहार फाल्गुन माह के पहले भाग के चौदहवें दिन पड़ता है।

शेयर बाजार के छुट्टियों की लिस्ट

एनएसई (NSE) की तरफ जारी 2025 अवकाश कैलेंडर के अनुसार, इस पूरे साल में कुल 14 छुट्टियों के लिए शेयर बाजार बंद रहेंगे। महा शिवरात्रि पर शेयर बाजार बंद होने के अलावा मार्च में 14 मार्च (शुक्रवार) को होली और 31 मार्च (सोमवार) को ईद-उल-फितर समेत दो छुट्टियां होंगी।

अप्रैल में छुट्टियों में 10 अप्रैल (गुरुवार) को श्री महावीर जयंती, 14 अप्रैल (सोमवार) को डॉ बाबा साहेब अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे शामिल होंगे।

इसके अलावा 1 मई (गुरुवार) को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर भी घरेलू शेयर बाजार बंद रहेंगे। यह साल 2025 की पहली छमाही की आखिरी छुट्टी भी होगी।

अगस्त में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त, शुक्रवार) और गणेश चतुर्थी (27 अगस्त, बुधवार) के दिन शेयर बाजार में कामकाज नहीं होगा और यह बंद रहेंगे।

अक्टूबर में 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

अक्टूबर में कई छुट्टियां होंगी। इनमें 2 अक्टूबर (गुरुवार) को महात्मा गांधी जयंती/दशहरा, 21 अक्टूबर (मंगलवार) को दिवाली लक्ष्मी पूजन और 22 अक्टूबर (बुधवार) को दिवाली-बालिप्रतिपदा शामिल हैं।

5 नवंबर (बुधवार) को श्री गुरु नानक देव का प्रकाश गुरुपर्व मनाया जाएगा और 25 दिसंबर (गुरुवार) को क्रिसमस के साथ वर्ष का समापन होगा।

शेयर बाज़ार का समय

भारतीय शेयर बाज़ार के कारोबार का समय सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक है। नियमित कारोबारी दिनों में प्री-ओपन सेशन सुबह 9:00 बजे से सुबह 9:15 बजे तक चलता है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है।

Advertisement
First Published - February 25, 2025 | 9:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement