facebookmetapixel
Advertisement
CRISIL ने Vedanta Group की रेटिंग बढ़ाकर की AA+, कहा: डिमर्जर के बाद और मजबूत हुई कंपनीAadhaar Card खो गया और मोबाइल नंबर भी लिंक नहीं, अब कैसे मिलेगा नया आधार?JSW Steel Q1 Results: मुनाफा 113% बढ़कर ₹4,690 करोड़ के पार, रेवेन्यू भी 10% उछलाExplainer: इंट्रा-डे ट्रेडिंग से हुई कमाई? ITR फाइल से पहले समझ लें टैक्स का पेंच, नहीं तो घर आएगा नोटिसCentral Bank of India Q1 Results: मुनाफा 13% बढ़कर ₹1,324 करोड़ हुआ, NPA में सुधार; स्टॉक पर दिखा दबावपहली बार ₹50 के पार जा सकते हैं चीनी के थोक भाव, 1 महीने में 300/​क्विंटल बढ़ी कीमतSBI Funds Management का शेयर अलॉटमेंट आज संभावित, करीब 42 गुना हुआ सब्सक्राइबInvestment Strategy: स्मॉलकैप और मिडकैप की तेजी पड़ सकती है धीमी, अब बड़ी कंपनियों के शेयरों की आ सकती है बारीमहंगाई पर नियंत्रण पहली प्राथमिकता, विकास उसके बाद: आरबीआई गवर्नरQ1 नतीजों के बाद Tech Mahindra पर 7 ब्रोकरेज ने जारी की रिपोर्ट, 26% तक तेजी का अनुमान

Rupee vs Dollar Today: रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 83.48 प्रति डॉलर पर

Advertisement

Rupee vs Dollar Today: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.48 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त दर्शाता है।

Last Updated- May 07, 2024 | 10:15 AM IST
Rupee and Dollar
Representative Image

घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपये ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार किया और चार पैसे मजबूत होकर 83.48 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी की निकासी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा और इसकी तेजी पर रोक लगी। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.48 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.52 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.18 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.29 प्रतिशत चढ़कर 83.57 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,168.75 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - May 7, 2024 | 10:15 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement