facebookmetapixel
Advertisement
AI से बढ़ सकते हैं फाइनैंशियल और साइबर रिस्क, IMF ने केंद्रीय बैंकों को निगरानी बढ़ाने की दी सलाहक्या आपका Aadhaar UAN से लिंक है? नहीं तो तुरंत करें ये कामनिर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल

अगले साल निफ्टी 10 फीसदी बढ़ेगा, बड़ी कंपनियों में होगा तेज इजाफा: HDFC Securities

Advertisement

NSE का 50 शेयरों वाला सूचकांक मंगलवार को 21,453 अंक पर बंद हुआ, जो पिछले एक साल में 17 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है।

Last Updated- December 19, 2023 | 6:25 PM IST
NSE made great earnings, profits improved

भारतीय शेयर बाजार 2024 में 10 प्रतिशत तक बढ़ेगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने मंगलवार को यह अनुमान जताया। घरेलू ब्रोकरेज कंपनी के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि 2024 के अंत में निफ्टी के मौजूदा स्तर से 8-10 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

NSE का 50 शेयरों वाला सूचकांक मंगलवार को 21,453 अंक पर बंद हुआ, जो पिछले एक साल में 17 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) धीरज रेली ने कहा कि आम चुनाव के नतीजों का बाजार पर सीमित असर होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रभावशाली जीत के बाद निवेशकों ने केंद्र में भी भाजपा के बने रहने का अनुमान लगाते हुए मूल्य निर्धारण शुरू कर दिया है।

उन्होंने आम चुनाव से परे बाजार की गतिविधियों को देखने का आग्रह किया और कहा कि 2024 की दूसरी छमाही में मुद्रास्फीति के नरम पड़ने और आरबीआई के दर घटाने की उम्मीद की जानी चाहिए।

ब्रोकरेज कंपनी ने अनुमान जताया कि नए साल की दूसरी छमाही में मुद्रास्फीति घटकर 2.5 प्रतिशत से नीचे आ जाएगी, जिससे केंद्रीय बैंक अपना रुख बदलेगा और दरों में आधा प्रतिशत की कटौती करेगा।

Advertisement
First Published - December 19, 2023 | 6:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement