Representational Image
Motilal Oswal Top- 5 Stocks Pick: यूएस प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय निर्यात पर 25% टैरिफ लगाने के बाद गुरुवार (31 जुलाई) को घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई। हालांकि, दोपहर तक के सेशन में बाजार रिकवरी करते हुए हरे निशान में आ गया। बाजार में इस उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने मजबूत फंडामेंटल वाले 5 चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है।
ब्रोकरेज फर्म ने पोर्टफोलियो के लिए जिन शेयरों को चुना है, उनमें Kaynes Tech, Time Technoplast, Vishal Mega Mart, LT Foods, ICICI Bank शामिल हैं। इनमें निवेशकों को अगले एक साल के दौरान करीब 30 फीसदी तक का दमदार रिटर्न मिल सकता है।
टारगेट: 7300
CMP: 5637
अनुमानित रिटर्न: 30
टारगेट: 578
CMP: 472
अनुमानित रिटर्न: 22
टारगेट: 165
CMP: 137
अनुमानित रिटर्न: 20
टारगेट: 600
CMP: 500
अनुमानित रिटर्न: 20
टारगेट: 1650
CMP: 1481
अनुमानित रिटर्न: 11
(नोट: CMP 30 जुलाई 2025 के आधार पर)
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ खुले। हालांकि, तिमाही नतीजों के बाद चुनिंदा शेयरों में तेजी से बाजार वापस हरे निशान में आ गया। लेकिन अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए 25% के अप्रत्याशित टैरिफ (US Tariffs) के ऐलान के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 545.81 अंक की गिरावट लेकर 80,695.50 पर खुला। खुलते ही इसमें गिरावट गहरा गई और यह 80,695 अंक तक फिसल गया। हालांकि, बाद में यह निचले स्तरों से 800 अंक से ज्यादा चढ़कर हरे निशान में आ गया। दोपहर 1:20 बजे यह 186.01 अंक या 0.23 फीसदी की बढ़त लेकर 81,667.87 पर चल रहा था।
इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty-50) भी बड़ी गिरावट के साथ 24,642.25 अंक पर ओपन हुआ। हालांकि, कारोबार के दूसरे हाफ में यह हरे निशान में लौट गया। दोपहर 1:23 बजे यह 49.95 अंक या 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 24,798 पर था।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोमिखों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)