facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

₹91 तक का लेवल टच करेगा ये Metal Stock! Q1 में शानदार नतीजों के दम पर ब्रोकरेज दे रहे BUY की सलाह

Advertisement

Metal Stock: ब्रोकरेज हाउसेस का कहना है कि पहली तिमाही में रिकॉर्ड लेवल की बिक्री वॉल्यूम से नवरत्न पीएसयू कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है।

Last Updated- August 14, 2025 | 2:05 PM IST
PSU Metal Stock

Metal Stock: ग्लोबल मार्केटस से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (14 अगस्त) को सिमित दायरे में कारोबार करते दिखे। फार्मा और आईटी शेयरों में बढ़त से बाजार को सपोर्ट मिला। यूक्रेन युद्ध पर रूस और अमेरिका के बीच वार्ता से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। इस मामले का अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता पर प्रभाव पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर रूस और अमेरिका के बीच बातचीत विफल रहती तो भारत और ज्यादा टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है।

बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज हाउसेस ने नवरत्न पीएसयू कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड (NMDC) पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि पहली तिमाही में रिकॉर्ड लेवल की बिक्री वॉल्यूम से कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा है।

यह भी पढ़ें: 19% तक रिटर्न का मौका! रिकॉर्ड मुनाफा और गोल्ड प्राइस के सहारे Gold financier stocks में ब्रेकआउट

NMDC Share: मैक्सिमम टारगेट प्राइस ₹91| रेटिंग BUY|

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग (Antique Broking) ने एनएमडीसी लिमिटेड पर ‘BUY‘ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर 91 रुपये कर दिया है। पहले यह 86 रुपये था। इस तरह, शेयर 25% फीसदी का अपसाइड दे सकता है। एनएमडीसी के शेयर बुधवार को 73 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज का कहना है कि एनएमडीसी की मजबूत ऑपरेशनल कैपेसिटी, नेट कैश पोजीशन और कपैसिटी एक्सपेंशन की योजना आकर्षक है। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2030-31 तक 100 एमटीपीए क्षमता हासिल करना है। साथ ही, कंपनी ने आयरन ओर के अलावा अन्य क्षेत्रों जैसे सोना, मैग्नेटाइट और ऑस्ट्रेलिया में लिथियम माइनिंग से आने वाले रेवेन्यू में 10 से 15% हिस्सेदारी का लॉन्ग टर्म टारगेट रखा है।

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Nuvama) ने भी एनएमडीसी पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 85 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर मौजूदा भाव से 16 फीसदी का अपसाइड दे सकता है।

ब्रोकरेज का अनुमान है कि सितम्बर तिमाही में कंपनी का प्रति टन EBITDA 1,800–2,000 रुपये रहेगा। यह अनुमान अगस्त में कीमतों में 400 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी और सालाना आधार पर 10 फीसदी से अधिक वॉल्यूम ग्रोथ के चलते लगाया गया है।

नुवामा के अनुसार, राष्ट्रीय इस्पात निगम से मिलने वाली राशि तिमाही आधार पर घटी है। आने वाले तिमाहियों में कुल बकाया राशि और कम होने की संभावना है क्योंकि एनएमडीसी स्टील को मुनाफा होना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें: ₹3,490 तक उछल सकते हैं ये शेयर! TATA Group Stock समेत 3 धांसू स्टॉक्स में जबरदस्त खरीदारी का मौका

NMDC: कैसे रहे Q1 नतीजे?

पब्लिक सेक्टर की कंपनी एनएमडीसी का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में कंसोलिडेट नेट लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 1,963.35 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का गत वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 1,661.04 करोड़ रुपये था। एनएमडीसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 5,779.07 करोड़ रुपये हो गई। यह पिछले साल समान अवधि में 5,688.87 करोड़ रुपये थी।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोमिखों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - August 14, 2025 | 1:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement