facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

19% तक रिटर्न का मौका! रिकॉर्ड मुनाफा और गोल्ड प्राइस के सहारे Gold financier stocks में ब्रेकआउट

Advertisement

मुथूट फाइनेंस के तगड़े तिमाही नतीजे और रिकॉर्ड गोल्ड प्राइस ने गोल्ड फाइनेंसर शेयरों में जोरदार तेजी ला दी है, निवेशकों को मिल सकता है दमदार रिटर्न।

Last Updated- August 14, 2025 | 12:29 PM IST
Gold Loan

गोल्ड लोन देने वाली कंपनी मुथूट फाइनेंस के शेयर गुरुवार को 11.5% उछलकर ₹2,799 के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए। कंपनी ने जून 2025 तिमाही में अपना नेट प्रॉफिट 90% बढ़ाकर ₹2,046.30 करोड़ कर दिया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,078.68 करोड़ था। कंपनी की ऑपरेशंस से आय भी 54% बढ़कर ₹5,703.32 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹3,703.79 करोड़ थी। रिकॉर्ड हाई गोल्ड प्राइस ने इस मजबूत मुनाफे में अहम योगदान दिया।

दूसरी तरफ, मणप्पुरम फाइनेंस का तिमाही मुनाफा 75% गिरकर ₹138.38 करोड़ रह गया और आईआईएफएल फाइनेंस का मुनाफा 19% घटकर ₹274.20 करोड़ पर आ गया। गुरुवार सुबह 10:30 बजे, मुथूट फाइनेंस का शेयर ₹2,773 पर 10.5% ऊपर था। वहीं, मणप्पुरम फाइनेंस 3.3% और आईआईएफएल फाइनेंस 0.6% बढ़े।

इस ट्रेंड में, गोल्ड लोन कंपनियों के शेयरों का टेक्निकल हाल इस तरह है।

मुथूट फाइनेंस

मौजूदा भाव: ₹2,773

संभावित टारगेट: ₹3,290 (18.6% अपसाइड)

सपोर्ट: ₹2,750, ₹2,716, ₹2,640

रेजिस्टेंस: ₹2,955, ₹3,160

आज की तेज़ उछाल के बीच, मुथूट फाइनेंस का शेयर डेली चार्ट पर ब्रेकआउट की कोशिश करता दिख रहा है। अगर शेयर ₹2,716 से ऊपर बंद होता है, तो यह शॉर्ट-टर्म के लिए पॉजिटिव संकेत देगा। शेयर के लिए नज़दीकी सपोर्ट ₹2,750 और दूर का सपोर्ट ₹2,640 पर है। ऊपर की तरफ, निकट भविष्य में शेयर ₹2,955 तक जा सकता है। अगर यह स्तर पार कर स्थिर रहता है, तो यह ₹3,290 तक की रैली का रास्ता खोल सकता है, जिसमें बीच में ₹3,160 पर रुकावट आ सकती है।

मणप्पुरम फाइनेंस

मौजूदा भाव: ₹264

संभावित टारगेट: ₹290 (9.9% अपसाइड)

सपोर्ट: ₹249, ₹233

रेजिस्टेंस: ₹270, ₹276

मणप्पुरम फाइनेंस का शेयर अगर ₹270 के स्तर को पार कर उसके ऊपर ट्रेड करता है, तो शॉर्ट-टर्म के लिए तेजी का रुझान बन सकता है। इसके बाद नज़दीकी रेजिस्टेंस ₹276 पर है। इस स्तर के ऊपर जाने पर शेयर ₹290 तक जा सकता है। नीचे की तरफ, 100-डे मूविंग एवरेज (100-DMA) ₹249 पर और मीडियम-टर्म ट्रेंड लाइन सपोर्ट ₹233 पर शेयर के लिए अहम सहारा देंगे।

यह भी पढ़ें: 56% गिरने के बाद Jewellery Stock बनेगा तूफान, ब्रोकरेज ने कहा- फटाफट खरीद लो, ₹500 तक जाएगा भाव

IIFL फाइनेंस

मौजूदा भाव: ₹449

संभावित टारगेट: ₹407 (9.4% डाउनसाइड)

सपोर्ट: ₹429

रेजिस्टेंस: ₹482, ₹508

आज की तेज़ इंट्रा-डे बढ़त के बीच, मुथूट फाइनेंस का शेयर डेली चार्ट पर ब्रेकआउट की कोशिश करता दिख रहा है। अगर यह ₹2,716 से ऊपर बंद होता है, तो शॉर्ट-टर्म के लिए पॉजिटिव संकेत मिलेगा। शेयर के लिए नज़दीकी सपोर्ट ₹2,750 पर और दूर का सपोर्ट ₹2,640 पर है।

Advertisement
First Published - August 14, 2025 | 12:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement