facebookmetapixel
Advertisement
AI समिट से PM मोदी का संदेश: एआई को खुला आसमान दें, भारत में सफल मॉडल दुनिया में कहीं भी चलेगागूगल CEO पिचाई ने AI डिवाइड से असमानता बढ़ने की चेतावनी दी, विशाखापट्टनम में AI हब का ऐलानऑल टाइम हाई पर टाटा का मेटल स्टॉक, ब्रोकरेज बोले – घरेलू आउटलुक मजबूत; अभी 15% और चढ़ेगाMCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹629 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी पड़ी नरमIndia AI Impact Summit: यूरोपीय रंग में रंगा एआई समिट, एआई और टेक्नॉलजी सहयोग पर फोकसयोट्टा का बड़ा दांव, नोएडा डेटा सेंटर के बाद 40,000 और जीपीयू खरीदेगी‘सोच-विचार के बाद’ इंडिया AI समिट से बिल गेट्स ने खुद को अलग किया, नहीं देंगे कीनोटबैंकों और फिनटेक को मिलेगा एआई प्लेटफॉर्म, एनपीसीआई ने एनवीडिया के साथ मिलाया हाथफ्रांस भारतीय छात्रों के लिए वीजा प्रक्रिया सरल करेगा, 2030 तक 30,000 का लक्ष्य: मैक्रोंयूके यात्रा प्रतिबंध के कारण भारत वापसी का समय तय नहीं: माल्या

Operation Sindoor में यूज़ हुआ था इस कंपनी का Anti Drone System, शेयर खरीदने की मची होड़; एक हफ्ते में 27% चढ़ा भाव

Advertisement

Defence कंपनी डिफेंस ट्रेनिंग और एंटी-ड्रोन सॉल्यूशंस प्रोवाइड करती है। कंपनी सुरक्षा बलों को ट्रेनिंग देने और उनकी युद्ध तैयारी को आंकने के लिए खास ट्रेनिंग सिस्टम बनाती है।

Last Updated- May 19, 2025 | 11:41 AM IST
Defence Stock

Defence Stock: पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर कार्रवाई के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में बड़े पैमाने पर ड्रोन्स का इस्तेमाल हुआ था। इस कार्रवाई में जिस डिफेंस कंपनी के ड्रोन यूज किए गए थे, उस कंपनी के शेयरों में सोमवार (19 मई) को बाजार खुलते ही 5% का अपर सर्कट लग गया। ऑपरेशन में भारत की सटीक कार्रवाई के बाद से डिफेन्स कंपनियों के शेयर निवेशकों के रडार पर आ गए हैं। बीते कुछ दिनों में डिफेंस शेयर तेजी से चढ़े हैं और निवेशकों को इसका फायदा भी मिला है।

इस बीच, ड्रोन बनाने में एक्सपर्टीज रखने वाली ज़ेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (ZEN Technologies Ltd) के शेयर सोमवार (19 मई) को बीएसई पर 5 फीसदी चढ़कर 1884.45 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी ने हाल ही में बताया कि ऑपरेशन सिन्दूर (Operation Sindoor) में उनकी कंपनी के ड्रोन का इस्तेमाल हुआ था। इस खबर के आने के बाद निवेशक शेयर खरीदने के लिए टूट पड़े और कमजोर बाजार में भी स्टॉक में अपर सर्कट लग गया।

Also Read: Stock Market Update: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 25 अंक नीचे; निफ्टी 25 हजार के पास; IT Stocks पर दबाव

Q4 में 189% बढ़ा ZEN Technologies का मुनाफा

ज़ेन टेक्नोलॉजीज ने रविवार को अपने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी ने एक्सचेंज फाईलिंग में बताया कि मार्च तिमाही में उसका कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 189 फीसदी उछलकर 101.04 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 34.94 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू बीती तिमाही में 130 फीसदी के उछाल के साथ 324.97 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की समान अवधि में 141.38 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी का कुल खर्च भी मार्च तिमाही में 106% बढ़कर 195.7 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष में इसी तिमाही में यह 94.69 करोड़ रुपये था।

ZEN Technologies Dividend 2025

ज़ेन टेक्नोलॉजीज ने तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 200 प्रतिशत यानी 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 2 रुपये के अंतरिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

Also Read: IRCTC, RVNL समेत ये 5 Railway Stocks पकड़ेंगे रफ्तार! टेक्निकल चार्ट पर बुलिश पैटर्न, 29% तक का मिला अपसाइड

5 साल में 4580% रिटर्न दे चुका है स्टॉक

जेन टेक्नोलॉजीज के शेयर की बात करें तो पिछले पांच साल में यह स्टॉक निवेशकों को 4581.86% का छप्परफाड़ रिटर्न दे चुका है। हालांकि, शेयर अपने हाई से अभी भी 46% नीचे ट्रेड कर रहा है। स्टॉक का 52 वीक्स का हाई 2,627 रुपये जबकि 52 वीक्स लो 893.80 रुपये है। एक महीने में शेयर 25.89% जबकि तीन महीने में 76.34% चढ़ चुका है। स्टॉक में हाल फिलहाल में भी तेजी आई है। एक हफ्ते में यह 27.62% जबकि 2 हफ्ते में 36.70% दौड़ चुका है।

Advertisement
First Published - May 19, 2025 | 10:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement